{"_id":"6665647ec3add8dfa90a8547","slug":"heatwave-sun-intensity-increased-in-varanasi-mercury-crossed-43-digree-in-the-afternoon-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heatwave: सूरज की तल्खी बढ़ी, दोपहर में ही पारा 43 के पार; एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heatwave: सूरज की तल्खी बढ़ी, दोपहर में ही पारा 43 के पार; एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना
Sun, 09 Jun 2024 01:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:45 PM IST
सार
Varanasi News: भीषण गर्मी से आमजन बेहाल है। बेजुबान भी इधर-उधर भटक रहे हैं। राहत पाने के लिए पानी वाले गड्ढों में बैठ रहे हैं। दूसरी तरफ, तल्ख धूप के कारण घाटों सहित विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों पर भी सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन
गर्मी के चलते सड़क पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में भी सूरज की तल्खी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दिन में गर्म हवाएं चल रही हैं तो धूप इतनी तीखी हो रही है कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा दिन में गर्मी अधिक रही। इस कारण दोपहर 1.30 बजे ही पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
बनारस के घाटों पर भोर के बाद सूरज निकलते ही सन्नाटा छा जा रहा है। तीखी धूप सीधे पड़ने से लोग घरों में छिप जा रहे हैं। घाट पर पेड़ों के नीचे बैठ जा रहे हैं। तापमान बढ़ने के कारण आमजन के साथ जानवर भी बेहाल हैं।
विज्ञापन
सुबह से ही लू चल रही है। जिस तरह का मौसम बना है, उसके अनुसार मौसम विभाग ने पारा के 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि गर्मी से राहत मिलने जैसा आसार नहीं दिख रहा है। अभी अगले सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 15 जून के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन