फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heat wave alert in Banaras, Municipal Corporation's advisory - drink water even if you don't feel thirsty

Varanasi News: बनारस में लू का अलर्ट, नगर निगम की एडवाइजरी- प्यास न लगे तो भी पानी पिएं

Fri, 25 Apr 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Heat wave alert in Banaras, Municipal Corporation's advisory - drink water even if you don't feel thirsty
वाराणसी। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बनारस में लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गर्म हवा बह सकती है। नगर निगम ने भी भीषण गर्मी और लू-तापघात से शहरवासियों के बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। कहा है कि प्यास न लगे तो भी पानी पिएं और दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में न निकलें। चक्कर आए तो तत्काल अस्पताल में जाएं। टॉप फ्लोर पर रहने से बचें।
विज्ञापन


बनारस का तापमान बृहस्पतिवार को सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पर आ गया। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिम से आ रही गर्म हवा भी 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। इसके चलते बृहस्पतिवार को बनारस प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 27 अप्रैल से बारिश या बादल छाने के आसार हैं। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक रविवार और सोमवार को बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन


नगर निगम की एडवाइजरी- शरीर के उपर पानी स्प्रे करें
शरीर का तापमान बढ़ने के साथ ही पसीना आना, सिरदर्द होना या सिर का भारीपान महसूस हो सकता है। सबसे पहले बीमार को ठंडे और छायादार स्थान पर ले जाएं। 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। व्यक्ति बेहोश न हो तो उसे ठंडा पानी पिलाएं, उसके कपड़े को निकाल कर शरीर पर गीले कपड़े या स्पंज रखें। हवादार जगह पर जाएं और शरीर के ऊपर पानी का स्प्रे डालें। व्यक्ति को पैर ऊपर कर सुला दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




लू से होने वाली जन हानि को ऐसे कर सकते हैं कम
कड़ी धूप में बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12:00 बजे से 3 बजे तक के बीच में।

जितनी बार हो सके पानी पियें, प्यास न लगे तो भी।

हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा, जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें।
यात्रा करते समय अपने साथ पानी रखें।

अगर आपका काम बाहर का है तो गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें।
चक्कर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छांछ, आम के पना का सेवन करें।

अपने घर को ठंड़ा रखें, पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करे। रात में खिड़कियां खुली रखें।

शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें।
धूप में खड़े वाहनों के अंदर बच्चों और पालतू जानवरों को न छोड़ें।

खाना बनाते समय कमरे के दरवाजे के खिड़की-दरवाजे खुलें रखें, जिससे हवा का आना-जाना बना रहे।

उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ और बासी भोजन का सेवन न करें।

जहां तक संभव हो घर में ही रहें और सूर्य के संपर्क से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed