फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heart patients will get free treatment in government hospitals in Varanasi

हार्ट के मरीजों के लिए गुड न्यूज: अब फ्री में मिलेगा 50 हजार वाला ये इंजेक्शन, खासियत जानकर दिल खुश हो जाएगा

Sat, 16 Dec 2023 04:52 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 16 Dec 2023 04:52 PM IST
सार

तमिलनाडु की तर्ज पर आईसीएमआर ने कार्डियक अरेस्ट से होने वाली मौत के आंकड़ों को कम करने के लिए यह पहल की है। इसके लिए वाराणसी जिले में दीनदयाल, कबीरचौरा और एलबीएस रामनगर में थांब्रोलिसिस के इंजेक्शन रखे गए हैं। 

विज्ञापन
Heart patients will get free treatment in government hospitals in Varanasi
हार्ट के मरीजों को फ्री में मिलेगा इलाज। - फोटो : डेंमो

विस्तार

चेस्ट पेन के आठ घंटे के अंदर शहर के सरकारी अस्पतालों में अगर मरीज पहुंच जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। तमिलनाडु की तर्ज पर आईसीएमआर ने कार्डियक अरेस्ट से होने वाली मौत के आंकड़ों को कम करने के लिए यह पहल की है। इसके तहत जिला, मंडलीय और स्वास्थ्य केंद्रों पर थांब्रोलिसिस के इंजेक्शन रखवाए गए हैं।

विज्ञापन


राजकीय चिकित्साधिकारी डॉ. शिवशक्ति द्विवेदी ने बताया कि सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी की पहल पर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत बनारस में हुई है। इसके तहत मंडलीय अस्पताल, जिला चिकित्सालय, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर, सीएचसी और पीएचसी पर थांब्रोलिसिस का इंजेक्शन रखवाया गया है। प्राइवेट अस्पतालों में इस इंजेक्शन की कीमत लगभग 50 हजार रुपये है।
विज्ञापन


चेस्ट पेन के आठ घंटे के अंदर मरीज अगर अस्पताल पहुंच जाता है और उसे यह इंजेक्शन लग जाए तो उसकी जान बच सकती है। इंजेक्शन लगने के बाद उसे हार्ट अटैक से काफी हद तक बचाया जा सकता है। सभी अस्पतालों में इंजेक्शन के दो-दो बाक्स दिए गए हैं। वहीं आईसीएमआर की ओर से कार्डियक अरेस्ट की घटनाओं को रोकने के लिए चिकित्सकों को सीपीआर का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए निरंतर अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू हृदय विभाग में दिया सीपीआर का प्रशिक्षण
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हृदय विभाग में सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सहयोग से सीपीआर पर डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने राजकीय चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम को प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि सीपीआर से सहय रहते हार्ट अटैक से पीड़ित लोगों की जान बचाई जा सकती है। सीपीआर उस व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक तकनीक है, जिसकी सांस या दिल की धड़कन अचानक बंद हो जाती है। इस दौरान हृदय विभाग के प्रो. धर्मेंद्र जैन, डॉ. पायल सिंह, डॉ. रोहित सोनी, डॉ. अजीत सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed