{"_id":"643bf9ead124bc76b600c185","slug":"hearing-of-gyanvapi-case-now-on-april-17-and-6-may-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ज्ञानवापी प्रकरण की सुनवाई अब 17 अप्रैल और छह मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ज्ञानवापी प्रकरण की सुनवाई अब 17 अप्रैल और छह मई को
Sun, 16 Apr 2023 07:06 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 16 Apr 2023 07:06 PM IST
सार
ज्ञानवापी से जुड़े दो प्रकरणों की सुनवाई शनिवार को टल गई। दोनों ही मामलों में अदालत ने सुनवाई के लिए आगे की तिथि तय की है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर
- फोटो : Social Media
विस्तार
ज्ञानवापी से जुड़े दो प्रकरणों की सुनवाई शनिवार को टल गई। दोनों ही मामलों में अदालत ने सुनवाई के लिए आगे की तिथि तय की है। ज्ञानवापी से जुड़े एक ही प्रकृति के सात मुकदमों की सुनवाई एक साथ एक कोर्ट में किए जाने की मांग की गई है। प्रकरण के पक्षकारों की बहस पूरी हो चुकी है। जिला जज की अदालत ने सुनवाई के बाद पत्रावली को आदेश के लिए सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन
अब मामले में आदेश के लिए 17 अप्रैल की तिथि तय की गई है। वहीं, दूसरी ओर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग वाले प्रकरण की सुनवाई अब छह मई को होगी।
विज्ञापन