फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hearing held on demand to summon ASI survey report in Gyanvapi

Gyanvapi Case: ASI सर्वे रिपोर्ट तलब करने की मांग पर हुई सुनवाई, 30 सितंबर को आएगा आदेश

Wed, 25 Sep 2024 12:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 25 Sep 2024 12:05 PM IST
सार

ज्ञानवापी में पूर्व में एएसआई द्वारा किए गए सर्वे की रिपोर्ट तलब करने के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। मामले में अदालत 30 सितंबर को इस पर आदेश सुनाएगी। 

विज्ञापन
Hearing held on demand to summon ASI survey report in Gyanvapi
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल जज सीनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट युगल शंभू की अदालत में ज्ञानवापी स्थित आराजी नंबर 9130 पर निर्मित और स्थित मंदिर पर पूर्व में एएसआई द्वारा किए गए सर्वे की रिपोर्ट तलब करने के विवेक सोनी व जयध्वज श्रीवास्तव के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। 

विज्ञापन


वादी के अधिवक्ता ने बताया कि पूर्व में इस मामले में एएसआई द्वारा सर्वे किया गया था। सर्वे में वादग्रस्त आराजी पर बने आदि विशेश्वर शिवलिंग के मंदिर, नंदी व शृंगार गौरी की मूर्ति और तहखाना से संबंधित जांच रिपोर्ट मौजूद है। उस सर्वे रिपोर्ट को तलब किया जाना जरूरी है। अदालत 30 सितंबर को इस पर आदेश सुनाएगी।
विज्ञापन


बजरडीहा के विवेक सोनी व चितईपुर के जयध्वज श्रीवास्तव ने अदालत में 25 मई 2022 को याचिका दाखिल की थी। उनकी मांग है कि स्थाई निषेधाज्ञा जारी की जाए। विपक्षीगण को मना किया जाए कि ज्ञानवापी में नंदी की मूर्ति के सामने स्थित आदि ज्योतिर्लिंग श्री काशी विश्वनाथ के पूजा-पाठ और राग-भोग में कोई अवरोध न पैदा करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed