फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health Department Alert in Varanasi corona like symptoms found in thousands of people in survey campaign on fear of third wave

वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: दस दिन के अभियान में 9055 लोगों में मिले कोरोना जैसे लक्षण, तीसरी लहर की आशंका पर हुआ सर्वे

Tue, 21 Sep 2021 08:23 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 21 Sep 2021 08:23 PM IST
सार

ग्रामीण इलाकों में 5631, शहरी क्षेत्र में 3424 लक्षण वाले लोगों की सूची तैयार की गई। सात से 16 सितंबर तक कोविड संवेदीकरण, संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला। सर्वे में लक्षण वाले मिले लोगों की अलग से सूची तैयार कराकर निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
Health Department Alert in Varanasi corona like symptoms found in thousands of people in survey campaign on fear of third wave
गांव में सर्वे करती टीम। - फोटो : विज्ञप्ति

विस्तार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए वाराणसी जिले में सात से सोलह सितंबर (दस दिन) तक पल्स पोलियो की तर्ज पर चले विशेष अभियान में 1.62 लाख लोगों का सर्वे हुआ। इसमें 9055 में कोरोना जैसे लक्षण मिले। इसमें शहरी क्षेत्र में 3424 जबकि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले 5631 लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अब सर्वे में लक्षण वाले मिले लोगों की अलग से सूची तैयार कराकर निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड संवेदीकरण व संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिले में 1098 टीमों द्वारा छह लाख से अधिक घरों का भ्रमण किया गया। इसमें शहर में 460 टीमों ने करीब 2.31 लाख घरों का भ्रमण कर 56,636 व्यक्तियों का सर्वे किया। इसमें 3424 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण (सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार आदि) मिले। 
विज्ञापन


गांवों में मिले 6145 बुखार पीड़ित
ग्रामीण इलाकाें में 638 टीमों ने चार लाख घरों का भ्रमण कर 1.06 लाख लोगों का सर्वे किया। इस दौरान 5631 लोग लक्षण वाले मिले, जिनकी सेहत की लगातार निगरानी करते रहने का निर्णय लिया गया। जिला सर्विलांस अधिकारी और एडिशनल सीएमओ डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि दस दिवसीय इस सर्वे में 6145 लोग केवल बुखार वाले मिले और 161 लोगों में मलेरिया, 47 में डेंगू के लक्षण मिले। सभी की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10224 बच्चे, 5266 महिलाएं टीकाकरण से वंचित

वाराणसी जिले में सामान्य टीकाकरण से वंचित होने वाले बच्चों और गर्भवती महिलाओं की संख्या भी कम नहीं है। दस दिवसीय इस सर्वे में ही पता चला कि 5266 गर्भवती महिलाएं और दो वर्ष तक के 10,224 बच्चे नियमित टीकाकरण में छूट गए हैं। यही नहीं 45 साल से अधिक उम्र वाले करीब 1.51 लाख ऐसे लोग हैं, जिन्हें कोरोना टीका की एक भी डोज नहीं लगी है। सभी को जल्द से जल्द टीका लगवाने की भी सलाह दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed