फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health camp organized in Rajatalab people were made aware and taught the art of living

Varanasi : राजातालाब में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, जनता को किया गया जागरूक, सिखाई गई जीने जीने की कला

Sun, 02 Feb 2025 06:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 02 Feb 2025 06:08 PM IST
सार

ग्रामीण जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और रोगों के प्रति जागरूक किया गया इसके साथ ही प्रकृति के अनुरूप जीवन शैली अपनाने की सलाह दी गई ओर रोगियों का परीक्षण कर दवा वितरित की गई। 
 

विज्ञापन
Health camp organized in Rajatalab people were made aware and taught the art of living
स्वास्थ्य शिविर में जांच करते चिकित्सक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजातालाब बखानी ग्राम सभा में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लोगों को नियमित और संयमित जीवन शैली अपनाने की सलाह दी गई। शिविर में एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए काशी सेवा शोध समिति के सचिव डॉक्टर टी पी सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए  संयमित जीवन शैली आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आहार विहार व व्यायाम से व्यक्ति अपने को स्वस्थ एवं दुरुस्त रख सकता है।

विज्ञापन


बखानी गांव के निवासी तथा पूर्व मुख्य विकास अधिकारी नारायणी सिंह ने कहा हर एक व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। कहा कि विंध्यवासिनी फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से कई गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं,बच्चों वृद्ध जनों एवं किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति संचेतना जागृत की जा रही है। इस दौरान मनीष सिंह ने भी अपने विचार रखते नियमित दिनचर्या के साथ हुए योग के महत्व को भी बताया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा और चश्मा वितरण किया गया। लोगों के रक्तचाप, ब्लड शुगर, एनीमिया की जांच की गई। नेत्र परीक्षण भी किया गया। इस दौरान डॉक्टर ठाकुर प्रसाद सिंह, डॉ राहुल सिंह, डॉक्टर हर्षिता राय, डॉक्टर अमित, डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed