फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health and wellness center will open in Kashi Vishwanath Dham

Kashi Vishwanath Dham: भक्तों की पीर हरेंगे ‘धरती के भगवान’, नंदू फारिया गली में खुलेगा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Tue, 28 Jun 2022 02:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 28 Jun 2022 02:24 PM IST
सार

बाबा विश्वनाथ के धाम में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन शुरू हो जाएगा। इसमें बाबा के धाम में आने वाले भक्तों के अलावा स्थानीय लोग भी अपना इलाज करा सकेंगे।

विज्ञापन
Health and wellness center will open in Kashi Vishwanath Dham
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालु अब बाबा के दर्शन-पूजन व आशीर्वाद के साथ ही अपनी पीर का भी इलाज पा सकेंगे। बाबा के धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का प्रस्ताव मंदिर प्रशासन को दिया है। संभावना है कि सावन से पहले ही नंदू फारिया गली में इसकी आधारशिला रखी जाएगी।

विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ के धाम में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन शुरू हो जाएगा। बाबा के धाम में आने वाले यात्रियों के अलावा स्थानीय लोग भी अपना इलाज करा सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि यहां पर इलाज के साथ ही योग का अभ्यास व प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का प्रस्ताव मंदिर प्रशासन को दिया गया है। इसको पहले चरण में सुबह नौ से देर शाम आठ बजे तक संचालित करने की रूपरेखा तैयार की गई है। स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से शाम तक पांच स्वास्थ्य कर्मी और शाम को दो कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मौके पर एंबुलेंस भी 24 घंटे तैनात रहेगी। धाम क्षेत्र के बाहरी इलाके  में इसका संचालन किया जाएगा, जिससे कि मरीजों को ले आने और ले जाने में सहूलियत होगी। आने वाले समय में मरीजों की संख्या को देखते हुए इसका विस्तार किया जाएगा और इसको 24 घंटे संचालित करने की भी योजना है।

इसके पीछे उद्देश्य है कि धाम क्षेत्र में किसी भी श्रद्धालु की हालत खराब होने पर उसको तत्काल इलाज मिल सके। इसमें दवा के साथ-साथ इमरजेंसी इलाज की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा इस केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सक और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
 

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का प्रस्ताव मिला है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए धाम क्षेत्र के बाहरी इलाके में स्थान चिह्नित किया जा रहा है। संभावना है कि नंदू फारिया वाली गली में इसको स्थापित कराया जाएगा। इससे आवागमन के साथ ही जरूरतमंदों के लिए पहुंचना आसान होगा।

कई श्रद्धालुओं की बिगड़ी थी तबीयत

श्री काशी विश्वनाथ धाम में गर्मी के दौरान पिछले महीने कई मरीजों की हालत ज्यादा खराब हो गई थी और इसमें चार से अधिक की इलाज के दौरान मौत भी हो गई। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व मंदिर प्रशासन ने यह पहल की है। बाबा के धाम में अभी तक श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ एंबुलेंस की व्यवस्था है जो गंभीर स्थिति में मरीजों को लेकर मंडलीय अस्पताल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed