फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heads of five departments changed at BHU; new Dean also appointed.

Varanasi News: बीएचयू में पांच विभागों के अध्यक्ष बदले, नए संकाय प्रमुख की भी तैनाती

Sun, 28 Jun 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Heads of five departments changed at BHU; new Dean also appointed.
बीएचयू में एक जुलाई से कई विभागों में अध्यक्ष और संकायों के प्रमुख बदल जाएंगे। विवि की ओर से विभागवार नए अध्यक्ष और संकाय प्रमुख की तैनाती भी कर दी गई है। एक जुलाई से कार्यकाल तीन साल के लिए होगा।
विज्ञापन

विवि में विधि, विज्ञान संस्थान, कृषि विज्ञान संस्थान सहित कई विभागाध्यक्षों का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है। नियमानुसार कार्यकाल पूरा होने से पहले नई तैनाती की जाती है। बीएचयू कुलसचिव कार्यालय की ओर से 27 मई को आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें विवि के भू-विज्ञान विभाग के प्रो. अरुण देव सिंह को विज्ञान संकाय का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसमें बताया गया है कि प्रो. अरुण का कार्यकाल एक जुलाई से तीन साल के लिए या सेवानिवृत्ति तक(जो भी पहले हो) के लिए रहेगा। विवि के कुलपति ने संकाय प्रमुख के रूप में आचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव के कार्य की सराहना की है। इधर, विधि विभाग में प्रो. प्रदीप कुमार सिंह को विभागाध्यक्ष और विधि संकाय का प्रमुख दोनों जिम्मेदारी दी गई है। विज्ञान संस्थान के गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. ललिता वत्ता बनाई गई हैं। साथ ही मृदा विज्ञान और कृषि रसायन विभाग के प्रो. सतीश कुमार सिंह को कृषि संकाय प्रमुख नियुक्त किया गया है। कृषि विज्ञान संस्थान के एग्रोनॉमी विभाग में प्रो. शिवप्रकाश सिंह अध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed