फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Head to the hospital donated Rs one crore

सीर में अस्पताल के लिए दान में मिले एक करोड़ रुपये

Tue, 23 Feb 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Tue, 23 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Head to the hospital donated Rs one crore
सीर गोवर्धन में रविदासिया समाज अस्पताल खोलेगा। इसके लिए इंग्लैंड से आए भक्त सुबरन दास ने 1.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की। इसके लिए जयंती समारोह में ही रविदासिया समाज के कई अनुयायी आगे आए हैं। किसी ने एक लाख तो किसी ने दो लाख रुपये देने का एलान किया। संत रविदास जन्मस्थान के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त दान की रकम है। जन्मस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी सत्यपाल बिरदी ने बताया कि जल्द ही अस्पताल का नक्शा बनवाकर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन



संत रविदास की जन्मस्थली को संवारने यह बड़ा कदम उठाया गया। समारोह में अनुयायियों ने संत रविदास के नाम पर गरीबों की सेवा के लिए अस्पताल खोलने का संकल्प लिया। इस संकल्प को पूरा करने के लिए सुबरन दास ने 1.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की। इटली से आई भोली रंधावा ने एक लाख रुपये तो कमल ने 1.16 लाख रुपये दान किया। कई भक्तों ने नाम बताए बिना दान अर्पित किया। इस दौरान संत रविदास के जयकारे गूंज रहे थे। दान की रकम की घोषणा संत निरंजन दास महाराज की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन




जयंती समारोह में रविदास मंदिर को स्वर्ण मंडित कराने के संकल्प को दोहराया गया। इसे साकार करने के लिए दान करने की होड़ मची रही। किसी ने स्वर्ण पालकी पर हाथ का कंगन तो किसी ने कान की सोने की बाली समर्पित की। पंजाब से आए एक भक्त ने ढाई एकड़ जमीन मंदिर को दान में दी। रविदास मंदिर को स्वर्ण मंडित कराने का संकल्प कभी संत रामानंद दास महाराज ने लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed