Varanasi: बीएचयू में पत्रकारिता की विभागाध्यक्ष को छात्रों बनाया बंधक, प्रॉक्टोरियल टीम से नोकझोंक
बीएचयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। कम नंबर आने और अनुपस्थित छात्रों को उत्तीर्ण करने के मामले में छात्रों ने बवाल किया। विभागाध्यक्ष को बंधक बना लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में कम नंबर आने और अनुपस्थित छात्रों को उत्तीर्ण करने के मामले में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्रों ने विभागाध्यक्ष को बंधक बना लिया। प्राॅक्टोरियल बोर्ड के कर्मचारियों से नोकझोंक की। विभागाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने पुलिस को फोन करके सहायता भी मांगी, लेकिन कोई उनकी मदद के लिए नहीं पहुंचा।
शुक्रवार सुबह पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तृतीय सेमेस्टर के छात्र विभागाध्यक्ष डॉ. शोभना नार्लिकर के पास पहुंचे। छात्रों का कहना था कि प्रैक्टिकल परीक्षा में कई छात्रों को कम नंबर मिले हैं और कई छात्र अनुपस्थित थे। छात्रों ने विभागाध्यक्ष ने अनुपस्थित छात्रों को उत्तीर्ण करने और नंबर बढ़ाने की मांग की।
विभागाध्यक्ष को हटाने की मांग
विभागाध्यक्ष डॉ. नार्लिकर ने बताया कि उन्होंने छात्रों से उनकी शिकायत लिखित में देने को कहा। इसके बाद छात्र भड़क गए और विभागाध्यक्ष को हटाने की मांग करने लगे। हंगामे और बंधक बनाए जाने की सूचना पर जब प्राॅक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची तो छात्रों ने उनके साथ नोकझोंक करने लगे।
ये भी पढ़ें: ‘अब जे भी बनारस आई, त खुश हो के ही जाई’, वाराणसी में दिखा पीएम मोदी का अलग अंदाज
विभागाध्यक्ष डॉ. शोभना नार्लिकर ने बताया कि विभाग में बंधक बनाकर रखा गया। डॉ. नर्लिकर ने कहा कि वह शाम चार बजे से पुलिस के अधिकारियों और डायल 112 पर लगातार फोन कर रहीं हैं, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं आया है। रात 10 बजे तक के बाद विभागाध्यक्ष विभाग के बाहर निकलीं। छात्रों का प्रदर्शन जारी है।
मनमाने तरीके से काम कर रहीं विभागाध्यक्ष
छात्रों का आरोप है कि विभागाध्यक्ष विभाग में मनमाने तरीके से काम कर रही हैं। वह दूसरे अध्यापकों के विषय से जुड़े नंबर भी खुद ही देती हैं। इस वजह से कई छात्र फेल हो गए हैं। उनसे शिकायत की जाती है तो हमारी बात सुनने के बजाय झूठे आरोप में फंसाने और कार्रवाई की धमकी भी देती हैं। ऐसे में इनको पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाना जरूरी है। चेतावनी दी कि विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई होने तक विरोध जारी रहेगा।
बीवॉक के छात्रों का धरना जारी
बीएचयू में बीवॉक के छात्र-छात्राओं का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। केंद्रीय कार्यालय पर धरना दे रहे छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन से कक्षाओं के नियमित संचालन, छात्रावास, कार्यशाला और प्लेसमेंट के बेहतर इंतजाम कराने की मांग कर रहे हैं।