फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   haz yatra

आंखों में आंसू, होंठों पर दुआएं लिए शुरू हुआ सफर-ए-काबा

Tue, 30 Jul 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
haz yatra
वाराणसी। शहर ए काजी की दुआओं के साथ काशी से काबा के मुकद्दस सफर का आगाज हो गया। कई धर्माचार्यों ने हज जायरीन से मुलाकात की और सफर में सलामती की दुआ की। कोई बाप बेटे से जुदा हो रहा था तो कोई अपनी मां से। कोई भाई से तो कोई बहन से। हर किसी की आंखों में आंसू थे और होठों पर दुआएं। गम और खुशी के मिलेजुले माहौल में दुआओं की तलबगारी के साथ अपनों ने अपनो को माला पहनाकर विदा किया।
विज्ञापन

सोमवार को सांस्कृतिक संकुल स्थित अस्थायी हज हाउस आजमीने हज से गुलजार रहा। 160 जायरीन लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट से 11:20 बजे जेद्दाह के लिए रवाना हुए। हज यात्रियों की बस छूटने से पूर्व काजी ए शहर मौलाना गुलाम यासीन ने हज जायरीन की सलामती और खुशहाली की दुआ की। इसके बाद मैत्री भवन के निदेशक डॉ. चंद्रकांत, गुरुद्वारा नीचीबाग के ग्रंथी धर्मवीर सिंह, काजी ए शहर, सेंट्रल हज कमेटी सदस्य डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद, एडीएम प्रोटोकाल अतुल कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया। इस दौरान मौलाना साकिबुल कादरी, मौलाना रेयाज कादरी, मो. अब्बास, मो. जिशान, अदनान खां, हाजी तारिक हसन बबलू, नेयाज अहमद, हाजी जलीस, हाजी वसीम, कारी हाजी मो. मुश्ताक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed