फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hatya

लापता साकेत नगर के युवक की हत्या कर अहरौरा में फेंका गया था शव

Fri, 20 Nov 2020 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
hatya
वाराणसी। साकेत नगर से बीती आठ नवंबर से लापता युवक की हत्या कर उसका शव मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र के छातों गांव में बोरी में भर कर फेंक दिया गया था। बृहस्पतिवार की शाम युवक का क्षतविक्षत शव बरामद हुआ। युवक की हत्या के आरोप में लंका थाने की पुलिस उसके जीजा सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

बिहार का मूल निवासी स्नातक उतीर्ण आलोक राय (25) साकेत नगर में किराये के मकान में रहता था। उसकी दीदी-जीजा व उनके परिजनों का मकान गुरुधाम और सुसुवाही क्षेत्र में है। बीती आठ नवंबर को आलोक के जीजा ने उसको दावत के लिए बुलाया था। इसके बाद आलोक का कहीं पता नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद भी जब आलोक का पता नहीं लगा तो 11 नवंबर को परिजनों ने लंका थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। 12 नवंबर को पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी युवक का पता नहीं चला तो क्राइम ब्रांच की टीम को भी साथ लगाया गया। इधर पुलिस ने आलोक को दावत के लिए बुलाने वाले उसके बहनोई से कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो वारदात की गुत्थी परत दर परत सुलझने लगी। जीजा की ही निशानदेही पर आलोक का शव बरामद हुआ। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि वारदात की गुत्थी सुलझ गई है। युवक के जीजा सहित वारदात में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

---------------------------------------
मारपीट और अपमान का बदला लेने के लिए की हत्या
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आलोक के जीजा ने बताया कि उसके साले ने उसके साथ कई बार मारपीट करने के साथ ही उसे अपमानित किया था। इसका बदला लेने के लिए वह अपने साले को आठ नवंबर को दावत के लिए बुलाया। इसके बाद अपने दोस्तों के साथ गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद धारदार हथियार से उसके हाथ-पांव काट कर शव को एक बोरी में भरा। फिर ऑटो में शव लाद कर लगभग 42 किलोमीटर दूर मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र में हनुमान घाटी के पास उसे फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed