{"_id":"5f78663d8ebc3e9bb4525d8e","slug":"hathras-case-news-no-sexual-assault-in-hathras-said-bjp-mla-surendra-singh-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक बोले- हाथरस में नहीं हुई दुष्कर्म की घटना, माता-पिता बेटे-बेटियों को देंगे संस्कार तो नहीं होंगे दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक बोले- हाथरस में नहीं हुई दुष्कर्म की घटना, माता-पिता बेटे-बेटियों को देंगे संस्कार तो नहीं होंगे दुष्कर्म
Sun, 04 Oct 2020 11:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा है कि हाथरस में दुष्कर्म नहीं हुआ था। इसकी पुष्टि लैब व पोस्टमार्टम से हो गई है। युवती के साथ मारपीट व उसकी हत्या हुई है। ऐसी घटना की निंदा होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विधायक सुरेन्द्र सिंह शनिवार को चांदपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दलित उत्पीड़न व महिला यौन उत्पीड़न का किसी पर भी फर्जी आरोप लगाकर उसका जीवन नर्क किया जा सकता है। लेकिन समाज की समरसता के लिए यह कतई उचित नहीं है।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि यदि सरकार तलवार लेकर खड़ी रहे, तब भी दुष्कर्म की घटनाएं नहीं रुकेंगी। दुष्कर्म रुकेगा माता-पिता द्वारा अपने बेटे-बेटियों को संस्कार देने से। माता-पिता संस्कार दें, सरकार सुरक्षा दे। हाथरस कांड का विरोध कर रहे सपा, बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि ये लोग अपने राजनैतिक फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने कहा कि दलित या ब्राह्मण सबकी बेटी, बेटी ही होती है। सबको सुरक्षा व संरक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन विपक्षी पार्टी अपने फायदे के लिए दलित की बेटी कहकर समाज को बांटने में लगे हुए हैं। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी दोनों भाई बहन होटल बोतल के संस्कार वाले हैं, ये लाख कोशिश कर लें, उत्तर प्रदेश की जमीन पर कांग्रेस स्थापित होने वाली नहीं है।