फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Harsh firing at BJP leader birthday party Bhojpuri singer shot in ballia up

VIDEO: भाजपा नेता के यहां जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग, भोजपुरी गायक को लगी गोली

Tue, 27 Oct 2020 05:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Oct 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing at BJP leader birthday party Bhojpuri singer shot in ballia up
फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के महकलपुर में देर रात करीब साढ़े 11 बजे भाजपा नेता के यहां कार्यक्रम में आए भोजपुरी गायक व अभिनेता गोलू राजा गोली लगने से घायल हो गए। गोली बांह में लगी है और उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है। एसपी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

घटना के बाद गोलू को मऊ ले जाया गया था। वहां इलाज से सहयोगी संतुष्ट नहीं हुए तो उन्हें बक्सर लेकर चले गए। जिले में लगातार दूसरे दिन हर्ष फायरिंग में गोली लगने की बात सामने आई है। वहीं, एसडीएम सदर राजेश यादव ने बताया कि उनके यहां न तो ऐसे किसी कार्यक्रम की जानकारी दी गई और न ही परमिशन ली गई थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता भानु प्रकाश दुबे के लड़के के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायक व अभिनेता गोलू राजा कार्यक्रम पेश कर रहे थे और इस दौरान हर्ष फायरिंग भी की जा रही थी। तभी अचानक गोलू राजा की बांह गोली लग गई और वे मंच पर गिर पड़े।

Harsh firing at BJP leader birthday party Bhojpuri singer shot in ballia up
भोजपुरी गायक को लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। गोलू के सहयोगी सत्यजीत सरकार ने बताया कि महकलपुर में युवा भाजपा नेता के यहां जन्मदिन के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान उन्हें गोली लगी है। गोलू के भांजे व साथी सत्यजीत ने बताया कि गोली अभी शरीर में ही है। एक्स-रे हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद ऑपरेशन आदि की प्रक्रिया होगी।

पुलिस अधीक्षक बलिया देवेंद्रनाथ ने कहा कि गड़वार थाना क्षेत्र ग्राम महाकलपुर के रहने वाले भानू दुबे के बच्चे का जन्मदिन था। उसमें गोलू राजा निवासी पियरी जिला भोजपुर (बिहार) रात में भोजपुरी गाना गा रहे थे। कार्यक्रम के दौरान किसी ने फायरिंग कर दी, जिससे उन्हें गोली लग गई। वो इलाज के लिए बक्सर चले गए हैं। डॉक्टर से बात की गई है। उनकी हालत ठीक है। समुचित इलाज हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed