फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Harish Chandra PG College Varanasi student protest for student union election Principal said police protection needed

वाराणसी: हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए धरने पर बैठे छात्र, प्राचार्य बोले- पुलिस सुरक्षा मिले तो कराएंगे चुनाव

Fri, 29 Apr 2022 06:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Apr 2022 06:11 PM IST
सार

हरिश्चंद्र महाविद्यालय के छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर  प्राचार्य कक्ष में ही धरना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Harish Chandra PG College Varanasi student protest for student union election Principal said police protection needed
प्राचार्य कक्ष में धरने पर बैठे छात्र - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने के कारण छात्र नेताओं का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को छात्र नेताओं ने चुनाव के लिए प्राचार्य कक्ष में ही धरना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


वहीं प्राचार्य का कहना था कि पुलिस की ओर से सुरक्षा मिलते ही चुनाव करा लिए जाएंगे। शुक्रवार को हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रनेता प्राचार्य डॉ. रजनीश कुंवर से चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग करने पहुंचे। इसके बाद वहीं पर बैठकर धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में हो चुका चुनाव

छात्रों ने कहा कि काशी विद्यापीठ में चुनाव हो चुका है। यूपी कॉलेज और बलदेव पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में हरिश्चंद्र महाविद्यालय में भी चुनाव की घोषणा होनी चाहिए। छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय और पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव नहीं कराया तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रजनीश कुंवर ने बताया कि हमने कई बार पुलिस प्रशासन से लिखित और मौखिक अनुरोध किया है कि वो छात्रसंघ चुनाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएं। हमने आठ और 16 मई के लिए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस प्रशासन की ओर से चार मई को इस बारे में वार्ता करने के लिए बुलाया गया है। कॉलेज प्रशासन छात्रसंघ चुनाव के लिये तैयार है, मगर पुलिस की सुरक्षा मिले बिना यह संभव नहीं है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed