फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Harhua Ramlila from tomorrow, Bharat Milap on November 5

Varanasi News: हरहुआ रामलीला कल से, पांच नवंबर को भरत मिलाप

Mon, 26 Oct 2026 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Harhua Ramlila from tomorrow, Bharat Milap on November 5
हरहुआ की प्रसिद्ध रामलीला 27 अक्तूबर मंगलवार से शुरू होगा। कार्तिक मास में आयोजित यह रामलीला पांच नवंबर को पारंपरिक भरत मिलाप के साथ संपन्न होगी। इसे देखने के लिए वाराणसी और आसपास के जिलों से लोग पहुंचते हैं। आदर्श रामलीला समिति हरहुआ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मंचन 27 अक्तूबर से शुरू होगा। चार नवंबर को विजयदशमी मनाई जाएगी। इसके बाद पांच नवंबर को क्षेत्र का प्रसिद्ध भरत मिलाप आयोजित होगा। हरहुआ की रामलीला अपनी प्राचीन परंपरा और विशिष्ट मंचन शैली के लिए जानी जाती है। इसमें वाराणसी सहित आसपास के जिलों से भी कलाकार विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने आते हैं। रामकथा के प्रसंगों को देखने और सुनने के लिए दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालु व रामलीला प्रेमी जुटते हैं। यह रामलीला पिछले छह दशक से अधिक वर्षों से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed