फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hardik Patel attacked Modi government in Sonbhadra

एक के बदले दस सिर का वादा कब पूरा करेगी सरकार, हार्दिक पटेल का हमला

Mon, 18 Feb 2019 11:35 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Hardik Patel attacked Modi government in Sonbhadra
राष्ट्रीय किसान सेना के अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने सोनभद्र में आतंकवाद की हो रही घटनाओं की निंदा की है और जवानों की शहादत  पर शोक जाहिर किया है। 
विज्ञापन

सवाल उठाया है कि 2014 के आम चुनाव के पहले भाजपा का एक सिर के बदले 10 सिर का वादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरकार अब कब पूरा करेंगे।

सोमवार को रॉबर्ट्सगंज में अमर उजाला से वार्ता में उन्होंने कहा कि लगातार जवान देश की सुरक्षा में शहीद होते जा रहे हैं और सरकार का स्टैंड स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। देश में युवा और किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। 

किसान सेना युवाओं और किसानों के अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लागू होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। 
विज्ञापन


यह सरकार किसानों को छह हजार रुपये देने का वादा तो कर गई, लेकिन यह काफी कम है। एक दिन का  सिर्फ 17 रुपये किसान को दिया जा रहा है। किसानों के लिए यह ठीक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान 17 रुपये से ज्यादा की तो एक दिन में बीड़ी पी जाता है। हार्दिक ने कहा कि किसानों को 17 रुपये  नहीं चाहिए बल्कि उन्हें मुफ्त बिजली और सिंचाई की सुविधा चाहिए। 

किसानों को खाद, बीज के कम दाम चाहिए और उपज का दो  गुना मूल्य चाहिए। लेकिन देश की सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह से मौन है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed