फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   harbel band

हर्बल बैंडेज दिलाएगा खुजली और रूखेपन से राहत

Tue, 03 Sep 2019 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
harbel band
वाराणसी। बदलते मौसम के साथ शरीर में कभी रूखापन, खुजली तो कभी चकत्ते पड़ने जैसे चर्म रोग होना लोगों को परेशान करता है। इसके इलाज के लिए उन्हें चिकित्सकों के पास काफी पैसे खर्च करते हैं। लेकिन अब आप घर पर ही उक्त रोगों से निजात पा सकते हैं। दरअसल, यह संभव हो सका है बीएचयू आयुर्वेद संकाय के रसशास्त्र विभाग की छात्रा के शोध से। छात्रा मनीषा सोनी ने एक ऐसा हर्बल बैंडेज तैयार किया है, जिसको लगाने के बाद ये सभी बीमारियां दूर हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि हल्दी से तैयार हर्बल बैंडेज का प्रयोग चूहों पर करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन

शोध छात्रा मनीषा ने रसशास्त्र विभाग के डॉ. लक्ष्मीनारायण गुप्त के निर्देशन में कच्ची हल्दी और बैंडेज के इस्तेमाल से हर्बल बैंडेज तैयार किया है। इसकी जांच अलग-अलग पैरामीटर पर करने के बाद सफल परिणाम आए हैं। डॉ. संतोष कुमार सिंह के देखरेख में दो महीने तक चूहों पर भी इसका प्रयोग किया गया। पहले चूहों के शरीर पर केमिकल डाला गया जिससे कि उनमें त्वचा रोग हुआ, इसके बाद हर्बल बैंडेज लगाकर देखा गया कि 15 दिन बाद धीरे-धीरे दाग धब्बा खत्म हो गया।
विज्ञापन

एक किलोग्राम कच्ची हल्दी को रात भर करीब आठ लीटर पानी में भिगोने के बाद सुबह उसको करीब दो घंटे पानी में उबाल लेना है। इसके बाद पानी कम होकर करीब एक लीटर तक रह जाएगा। इसके बाद उसे अच्छी तरह से छान लें, फिर पानी की तलछटी में हल्दी के कण जम जाते हैं। इसे बैंडेज पर लगाकर जिस जगह रूखापन हो या फिर खुजली, सूजन, लालिमा आदि हो, वहां लगाकर बांधें। 15 दिन बाद उसका परिणाम दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed