Happy Holi: होलिका दहन पर राशि के अनुसार दें आहुति, होगी हर सुख की प्राप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का होलिका दहन बहुत खास होने जा रहा है क्योंकि हर बार होलिका दहन पर भद्रा होने से मुहूर्त के चयन में परेशान आती हैं। लेकिन इस बार भद्रा रहित, ध्वज एवं गज केसरी योग बन रहा हैं जो कि बेहद लाभकारी और शुभदायी माना जाता हैं।
इसलिए आज हम आपके लिए होलिका दहन में राशिनुसार आहुति देने से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं ताकि आपको जीवन में हर सुख की प्राप्ति हो। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। काशी विद्वत परिषद के पंडित दीपक मालवीय के अनुसार...
मेष राशि के जातक होलिका दहन के समय 7 नग काली मिर्च उतारकर होलिका में अर्पण करें। स्वास्थ्य परेशानी दूर हो जाएगी।
वृषभ राशि के लोगों को सफेद चंदन पासा होलिका के तीन फेरे लेकर डालें इससे मानसिक चिंता दूर हो जाएगी।
मिथुन राशि के जातक चने की दाल 100 ग्राम दहन में डालें आर्थिक संकट समाप्त होगा।
कर्क राशि के लोगों को 50 ग्राम सौंफ की होलिका में आहुति देनी चाहिए। इससे वाणी दोष दूर होगा और बिगड़े काम बनेंगे।
सिंह राशि के जातकों को 250 ग्राम जौ को होलिका में अर्पण करने से किसी भी रोग से छुटकारा मिल जाता है।
कन्या राशि के जातकों को 3 नग जायफल 3 नग काली मिर्च होलिका दहन में डालनी चाहिए इससे सभी संकटों से मुक्ति मिल जाएगी।
तुला राशि वालों को होलिका दहन के दिन काले तिल और 2 हल्दी की गांठ दहन में अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से कार्य में सफलता तथा पदोन्नति होगी।
होलिका दहन के दिन वृश्चिक राशि वालों को 100 ग्राम पीलि सरसों 3 बार ऊसार कर होलिका में आहुति देने से भाग्योदय होगा।
धनु राशि के जातकों को 50 ग्राम चावल व 50 ग्राम तिल दहन में डालने से सकंट दूर हो जाएगा और सफलता प्राप्त होगी।
मकर राशि वालों को बिधारा की जड़ और 5 हल्दी की गांठ दहन में अर्पण करने से शनि के साढ़े साती का प्रभाव थोड़ा कम हो जाएगा।
कुंभ राशि के जातकों को मूंग की दाल, काले तिल के मिश्रण को होलिका में अर्पित करना चाहिए। इससे फिजूल खर्च से मुक्ति मिलेगी।
मीन राशि के लोगों को 50 ग्राम जीरा और 50 ग्राम नमक की आहुति होलिका में देने से धन लाभ होता है और तरक्की मिलेगी।