Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Happy Birthday Baba Kalbhairav echoed in Shiva's Kashi...

शिव की काशी में गूंजा हैप्पी बर्थडे बाबा कालभैरव...

Thu, 17 Nov 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Baba Kalbhairav echoed in Shiva's Kashi...
भैरव अष्टमी पर बुधवार को अष्ट भैरव मंदिर सहित शहर के सभी भैरव मंदिरों में जन्मोत्सव मनाया गया। बाबा कालभैरव के भक्तों ने विधिविधान के साथ 801 किलो का केक काटकर और कारन का भोग लगाकर बाबा काल भैरव को हैप्पी बर्थ डे बोला। काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई थी, देर रात तक दर्शन का क्रम अनवरत चल रहा।
विज्ञापन

चौखंडी बीर बड़ी पियरी स्थित काल भैरव बाबा के मंदिर में शृंगार के बाद भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया। महंत राजेश्वरानंद ने बाबा को नूतन वस्त्र धारण कराया। उन्हें भोग लगाया। भैरवाष्टमी पर प्रात: काल ब्रह्म मुहूर्त में पांच ब्राह्मणों द्वारा बाबा का षोडशोपचार पूजन किया गया। विशेष स्नान, सिंदूर लेपन, नूतन वस्त्र धारण कराने के बाद बाबा को रजत मुखौटा धारण कराकर बाल रूप में शृंगार किया गया। मध्यान्ह 12 बजे विशेष शृंगार दर्शन, झांकी सायंकाल 5 बजे, अष्ट भैरव हवन सायंकाल 7 बजे, श्रीकालभैरव जन्म लीला, कृष्ण-सुदामा लीला, महिषासुर वध, काली तांडव, मसान की होली, शीतला झांकी कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। अर्द्धरात्रि 12 बजे बाबा काल भैरव का जन्मोत्सव व महाआरती की गई। इसी प्रकार बटुक भैरव, लाट भैरव, भूत भैरव, क्रोधन भैरव सहित अन्य भैरव मंदिरों में बाबा का शृंगार पूजन कर जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

महा भैरवाष्टमी पर हुई अष्ट भैरव प्रदक्षिणा यात्रा
वाराणसी। महा भैरवाष्टमी के पावन पर्व पर श्री लाट भैरव काशी यात्रा मंडल की ओर से अष्ट भैरव प्रदक्षिणा यात्रा निकाली गई। कज्जाकपुरा स्थित लाट भैरव मंदिर से यात्रा प्रारंभ हुई। श्री कपाल मोचन कुंड के जल से सभी ने जलमार्जन किया। भैरवाष्टकम का पाठ कर यात्रा प्रारंभ हुई। डमरू नाद व शंख दल के साथ जय भैरव, बम भैरव, हर-हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष के साथ भक्तों ने भैरव मंदिरों में दर्शन किए। बाबा को अष्ट भोग अर्पित किया और दीप जलाए। इस दौरान शिवम अग्रहरि, केवल कुशवाहा, विष्णुदास महाराज, संदीप कुशवाहा, उत्कर्ष कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैरव प्राकट्योत्सव पर सजा बाबा लाट भैरव का बाल रूप
वाराणसी। काशी के न्यायाधीश बाबा श्री लाट भैरव जी भव्य अन्नकूट भोग शृंगार किया गया। श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति की ओर से आयोजन हुआ। ब्रह्म मुहूर्त में आचार्य रविंद्र त्रिपाठी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा श्री के विग्रह को विधिवत स्नान कराया गया। बाल रूप रजत मुखौटा धारण कराकर नवीन वस्त्र आभूषण, मुंडमाला से शृंगार किया गया। मंदिर प्रांगण को पंडाल का स्वरूप दिया गया था। मंदिर के चबूतरे पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ चल रहा था तो वहीं समीप के रामबाग में नगर वधुओं ने नृत्य से बाबा को श्रद्धा अर्पित की। मुख्य यजमान अध्यक्ष हरिहर पांडेय रहे। पुजारी प्रद्मुम्न मिश्रा ने महाआरती की। इस दौरान छोटेलाल जायसवाल, बसंत सिंह राठौर, मुन्ना लाल यादव, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed