फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Happiness of Chhoti Eid with Urs: Fair held on the doorstep of Tyeb Shah Banarasi, located in Manduwadih, rema

उर्स के साथ छोटी ईद की खुशियां: मंडुवाडीह स्थित तैयब शाह बनारसी के आस्ताने पर लगा मेला, देर रात तक रही रौनक

Sat, 29 Apr 2023 01:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 29 Apr 2023 01:12 PM IST
सार

बनारस में ही छोटी ईद का मेला लगता है। इसी दिन हजरत तैयब शाह बनारसी का उर्स भी मनाया जाता है। दरगाह के खादिम मोहम्मद अब्दुल सलाम रसीदी एवं मैनेजर मोहम्मद अकरम की निगरानी में लगे मेले में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल ये अकीदतमंद पहुंचे थे।

विज्ञापन
Happiness of Chhoti Eid with Urs: Fair held on the doorstep of Tyeb Shah Banarasi, located in Manduwadih, rema
वाराणसी मे शुक्रवार को मडुवाडीय स्थित मे दरगाह में छोटी ईद मेले उमड़ी भीड़ | - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडुवाडीह स्थित हजरत तैयब शाह बनारसी के उर्स की रौनक को छोटी ईद ने दूना कर दिया। शुक्रवार को दरगाह पर मेले जैसी रौनक थी। यहां छोटी ईद का मेला लगा था। एक ओर जहां आस्ताने पर जियारत करने और चादर चढ़ाने का सिलसिला चला तो दूसरी ओर दरगाह परिसर में लगी खिलौनों की दुकानों और झूलों पर बच्चे मस्ती करते नजर आए।

विज्ञापन

बनारस में ही छोटी ईद का मेला लगता है। इसी दिन हजरत तैयब शाह बनारसी का उर्स भी मनाया जाता है। दरगाह के खादिम मोहम्मद अब्दुल सलाम रसीदी एवं मैनेजर मोहम्मद अकरम की निगरानी में लगे मेले में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल ये अकीदतमंद पहुंचे थे। खिलौने, व्यंजनों, शृंगार प्रसाधन, फूलमाला आदि के करीब दो सौ स्टाल लगे थे। महिलाओं और बच्चों की खासी भीड़ रही। चुनार के बिस्कुट, बड़ी बाजार के नमकीन पराठा, पकौड़ी की दुकानों पर खासी भीड़ थी। इशां की नमाज के बाद कुल शरीफ हुआ। देर रात तक चादरपोशी, गुलपोशी व फातिहा पढ़ने का सिलसिला चला। देर रात कव्वाली की महफिल सजी। कव्वालों ने बाबा की शान में कलाम पेश किए। भीड़ की वजह से मंडुवाडीह क्षेत्र में जाम लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed