हनुमान जयंती: काशी में 2200 भक्त गदा उठाएंगे, पूर्वांचल के 20 हजार श्रद्धालु निकालेंगे ध्वजा यात्रा; जानें खास
हनुमान जन्मोत्सव इस बार काफी खास होगा। ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें पूर्वांचल के 7 जिलों से हजारों भक्त आएंगे। भक्तों के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Hanuman Jayanti: भगवान शिव के 11वें अंश महावीर के जन्मोत्सव पर 12 अप्रैल यानी शनिवार को श्री हनुमत सेवा समिति हनुमान ध्वजा यात्रा निकालेगी। पदाधिकारियों ने एक पत्रकारवर्ता में बताया कि इस बार अपने स्थापना के 22वें वर्ष में एक इतिहास लिखने का प्रयास होगा।
अध्यक्ष रामबली मौर्य ने बताया कि इस यात्रा में आकर्षण के ढेरों केंद्र होंगे। जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए भक्तों के हाथों में लहराती लाल-केशरिया ध्वजा, मुख से जय श्रीराम के गगनभेदी उदघोष, साथ में 100 से ज्यादा डमरूओं की थाम से गुंजायमान वातावरण में राम नाम संकीर्तन किया जाएगा।
अजय मौर्य ने बताया कि खास यह कि 2200 भक्तों के हाथ में भगवान बजरंगबली की पहचान 'गदा' भी होगी। बस आंखों में अपने आराध्य प्रभु हनुमंत लला के दर्शन की आस लिए हजारों भक्त चिलचिलाती गर्मी मे नंगे पांव श्री संकट मोचन हनुमान की चौखट तक पहुंच खुद को धन्य करेंगे।
संकटमोचन तक जाएंगे भक्त
भिखारीपुर तिराहे से सुबह 7 बजे षोडशोपचार पूजन और आरती के साथ यात्रा संकट मोचन मंदिर के लिए प्रारंभ होगी। यात्रा में 7 राज्य के साथ पूर्वांचल भर के भक्तों का सैलाब दिखेगा। 20,000 से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे।
संरक्षक डाॅ. संतोष ओझा ने कहा कि काशी अंर्तगृही क्षेत्र को मांस मदिरा मुक्त कराने के लिए चलाये जा रहे 'अभियान पवित्र काशी' के मांग के समर्थन में श्री हनुमान ध्वजायात्रा में विशेष झांकी भी यात्रा में होगी। झांकी में शिव की नगरी काशी को मांस-मदिरा मुक्त करने का आह्वान किया जाएगा।
श्री हनुमत सेवा समिति की तरफ से भक्तों के लिए 1001 किलोग्राम लड्डू का भोग प्रसाद बनवाया जा रहा हैं। इस यात्रा की अगुवाई शहर के संत और महंत, बैरागी एवं दंडी स्वामी, वैष्णो, शैव संप्रदाय के धार्मिकजन के साथ काशी के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जन करेंगे।