फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hansraj Vishwakarma again BJP District President, Vidyasagar Rai Metropolitan President

पिछला फार्मूला रिपीट, हंसराज विश्वकर्मा दोबारा बने भाजपा जिलाध्यक्ष, विद्यासागर राय महानगर अध्यक्ष 

Thu, 28 Nov 2019 02:02 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 28 Nov 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
Hansraj Vishwakarma again BJP District President, Vidyasagar Rai Metropolitan President
हंसराज विश्वकर्मा व विद्यासागर राय - फोटो : amar ujala

आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि तैयार करने पर जुटी भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव में अपने पुराने फार्मूले को रिपीट किया है। जिले की कमान पिछड़ा वर्ग और शहर में अगड़े समाज को नेतृत्व देकर पार्टी ने सर्वसमाज को साधने की कोशिश की है। बुधवार देर रात पार्टी की ओर से जारी चुनाव परिणाम में हंसराज विश्वकर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पुराने कार्यकर्ता विद्यासागर राय को नगरअध्यक्ष की कमान देकर पार्टी ने सामान्य वर्ग के साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं को भी साधने की कोशिश की है। 

विज्ञापन


भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के तहत जिले में 50 से अधिक और शहर में करीब 25 नामांकन हुए थे। इस चुनाव के जरिए संगठन कार्यकर्ताओं में अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जमीन भी तैयार करेगा। ऐसे में जिले में पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए हंसराज विश्वकर्मा पर दोबारा विश्वास जताया है। लोकसभा चुनाव में एलेक्शन एजेंट और भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रभारी विद्यासागर राय को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


यहां बता दें कि विद्यासागर राय ने अचानक संगठन चुनाव के अंतिम समय में नामांकन दाखिल किया था, तब उस वक्त ही इनका चयन तय माना जा रहा था। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विद्यासागर राय की ताजपोशी से पुराने भाजपाइयों को संगठन से जुड़ाव का संदेश दिया गया है। साथ ही नगर     अध्यक्ष पद पर विद्यासागर के चयन से पार्टी ने कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी साधने की कोशिश की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सफल चुनाव प्रबंधन का मिला इनाम

जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और नगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की इस जीत के पीछे यह भी कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी जीत में दोनों नेताओं ने जो चुनाव प्रबंधन किया था, उसी का इनाम उन्हें मिला। विद्यासागर राय ने चुनाव एजेंट की भूमिका निभाई थी, जबकि कार्यकर्ताओं को जोड़े रखने में जिलाध्यक्ष का अहम योगदान रहा। 

पार्टी ने भरोसा जताते हुए जो दायित्व दिया है, उस पर खरा उतरने में कोई कोताही नहीं बरतूंगा। पूरी कमर्ठता और सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करुंगा।


हंसराज विश्वकर्मा 

 

शुरू से ही पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रुप में सबको साथ लेकर चलने का काम किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी के सहयोग से पार्टी को आगे बढ़ाना ही प्राथमिकता होगी।
विद्यासागर राय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed