{"_id":"5ec506228ebc3e903f6c3630","slug":"hanged-dead-body-found-hanging-quarantine-man-in-mau-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन हुए प्रवासी का संदिग्ध हाल में फांसी के फंदे से लटका मिला शव, मां ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन हुए प्रवासी का संदिग्ध हाल में फांसी के फंदे से लटका मिला शव, मां ने लगाया ये आरोप
Wed, 20 May 2020 03:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 20 May 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। युवक पांच दिन पहले हरियाणा से वापस लौटा था। इस वक्त घर में वह दो अन्य लोगों के साथ क्वारंटीन था। मृतक की मां ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक युवक राजाराम(18) पुत्र रामनगीना राम कोपागंज थाना क्षेत्र के पुराने कोपा का निवासी था। वह हरियाणा में मजदूरी करता था। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लागूलॉक डाउन में युवक किसी तरह से भाग कर अपने घर पहुंचा था। इस दौरान परिवार के लोगों ने उसे घर में अलग रखा था।
विज्ञापन
युवक के साथ गांव के दो अन्य लोग भी घर मे क्वारंटीन थे। मंगलवार रात को युवक घर में नीचे सोया था, जबकि दो अन्य ग्रामीण छत पर सोए थे। रात में युवक ने किसी से फोन पर बात की।
विज्ञापन
युवक के फंदे से लटकने की सुबह लोगों को जानकारी हुई। मृतक की मां सम्पत्ति देवी ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इस पर कोपागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष कोपागंज विनय सिंह ने बताया कि मृतक की मां द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर शव को पीएम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद जो निकलेगा आगे की कार्रवाई उसी आधार पर की जाएगी।