{"_id":"d31fce74c9547fe29cb78f79fb4eb77a","slug":"halla-on-kent-explosive-check-out-battery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट पर हल्ला विस्फोटक का, जांच में निकली बैटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट पर हल्ला विस्फोटक का, जांच में निकली बैटरी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में शुक्रवार की दोपहर किसी इलेक्ट्रानिक डिवाइस की तरह दिखने वाली तीन संदिग्ध वस्तुओं से अफरातफरी मच गई। विस्फोटक की आशंका से लोग घबरा गए। सूचना पर रेलवे सुरक्षा तंत्र के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। घेराबंदी कर करीब घंटे भर तक जांच की गई। पता चला कि वह किसी प्रकार का विस्फोटक नहीं बल्कि बैटरी (ड्राई सेल) है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
कंडेसर की तरह दिखने वाली तीनों ड्राई सेल सर्कुलेटिंग एरिया में बने जीआरपी बूथ के पीछे पड़ी थीं। इन पर किसी यात्री की नजर पड़ी तो उसने विस्फोटक की आशंका जताते हुए जीआरपी को सूचना दी। इसके बाद कुछ ही देर में संदिग्ध वस्तु पड़े होने की सूचना पूरे स्टेशन पर फैल गई। यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जीआरपी और आरपीएफ के साथ बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। किसी इलेक्ट्रानिक डिवाइस की तरह दिखने वाली काले रंग की यह ड्राई सेल आकार में सामान्य बैटरी की तुलना में बड़ी थी। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर बम निरोधक दस्ते ने छानबीन की। विस्फोटक जैसी कोई चीज नहीं पाई गई। जीआरपी इंस्पेक्टर अनिल राय ने आम जनता और यात्रियों से अपील की कि स्टेशन परिसर या ट्रेन में किसी भी तरह कोई संदिग्ध वस्तु दिखे तो तत्काल उसकी सूचना दें।