फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   haj yatra

सलामती की दुआ के साथ जायरीन हज को रवाना

Wed, 31 Jul 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
haj yatra
वाराणसी। हज हाउस से दूसरे दिन मंगलवार को 638 जायरीन हज के सफर के लिए रवाना हुए। इसके लिए एयर इंडिया के चार विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। हज जायरीनों को रवाना करने के लिए ऑल इंडिया काजी बोर्ड के सदर व ऑल इंडिया सुन्नी जमीतुल उलेमा, मुंबई के उपाध्यक्ष मौलाना कौसर रब्बानी पहुंचे। उन्होंने जायरीनों को उनकी सलामती की दुआओं के साथ रवाना किया। इस दौरान जायरीनों को विदा करते हुए परिजनों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

अस्थायी हज हाउस से सभी यात्री बसों से बाबतपुर पहुंचे। पहली फ्लाइट ने सुबह आठ बजे उड़ान भरी, जिसमें प्रयागराज के 9, आजमगढ़ के 12, बलिया और चंदौली से 5- 5, गाजीपुर के 25, गोरखपुर के 2, जौनपुर के 15, कौशांबी व भदोही से एक, मऊ जिले के 19, मिर्जापुर व सोनभद्र से 2-2 और वाराणसी से 62 हज जायरीन शामिल हैं, जिसमें पुरुष ज़ायरीनों की संख्या 85 और महिला जायरीनों की संख्या 75 रही।
विज्ञापन

दूसरी फ्लाइट सुबह 10.50 बजे रवाना हुई, जिसमें प्रयागराज के 28, आज़मगढ़ के 51, बलिया के 4, गाज़ीपुर के 29, जौनपुर के 6, मऊ के 7, मिर्ज़ापुर के 5 और वाराणसी के 30 हज ज़ायरीन शामिल रहे। जिसमें पुरुष ज़ायरीनों की संख्या 82 और महिला जायरीनों की संख्या 78 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी फ्लाइट दोपहर के 1.30 बजे आज़मगढ़ के 158 लोगों को लेकर उड़ी। जिसमें पुरुष जायरीनों की संख्या 77 और महिला जायरीनों की संख्या 81 रही।
चौथी उड़ान 2.50 बजे पर वाराणसी के 160 लोगों को लेकर रवाना हुई, जिसमें पुरुष जायरीनों की संख्या 81 और महिला जायरीनों की संख्या 79 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed