फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   haj

हज हाउस का रास्ता साफ, शासन मांगी पांच एकड़ जमीन

Thu, 12 Sep 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
haj
वाराणसी। कई साल से वाराणसी में चल रही हज हाउस की मांग अब धरातल उतरती दिख रही है। शासन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर स्थाई हज हाउस के निर्माण का रास्ता साफ किया है और बाबतपुर एयरपोर्ट के आसपास पांच एकड़ जमीन मांगी है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को भी निर्देश दिया गया है कि वे प्रशासन के साथ समन्वय कर जमीन चिन्हित करने में मदद करें।
विज्ञापन

दरअसल, भारत से जाने वाले हज यात्रियों में उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक संख्या होती है। यहां से इन हज यात्रियों की उड़ान दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी से होती है। यहां चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में हज जायरीनों के लिए अस्थाई हज हाउस बनाया जाता है। इस हर हाउस में जायरीनों कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी बात का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज मनोज सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने वाराणसी एयरपोर्ट के आसपास ही तीन से पांच एकड़ के भूखंड चिन्हित करने को कहा है। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के पत्र मिलने के बाद जमीन चिन्हित करने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed