फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hadsa

डिवाइडर से बाइक टकराई, युवा भाजपा नेता की मौत और दो घायल

Mon, 29 Jul 2019 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
hadsa
हरहुआ (वाराणसी) । बड़ागांव थाना अंतर्गत काजीसराय में रविवार को डिवाइडर से बाइक टकराने के कारण जौनपुर के हिंदु युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष विशाल अग्रहरि रुद्राक्ष (27) की मौत हो गई। हादसे में जौनपुर के हिंदु युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल (27) और विशाल अग्रहरि (28) घायल हुए हैं। सूचना पाकर पुलिस ने रुद्राक्ष का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी निवासी रुद्राक्ष और उनके अन्य दोस्त बाइक से मार्कंडेय महादेव मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए बनारस आए थे। वापसी के दौरान काजीसराय में मोड़ पर अनियंत्रित होकर रुद्राक्ष की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार रुद्राक्ष, प्रिंस और विशाल हवा में लहराते हुए सड़क पर जा गिरे। हादसे में रुद्राक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। सेहमलपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों में से विशाल की हालत चिंताजनक बताई गई है। पुलिस की सूचना पर बड़ागांव थाने पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन

एक बाइक पर तीन सवारी, नहीं पहने थे हेलमेट
बड़ागांव पुलिस के अनुसार रुद्राक्ष और उनके दोनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार थे। तीनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। रुद्राक्ष के सिर पर लगी गंभीर चोट उनकी मौत की वजह बनी। वहीं, विशाल के भी सिर पर लगी चोट के कारण ही उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 दिन पहले हुआ था रुद्राक्ष का विवाह
परिजनों ने बताया कि रुद्राक्ष तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटे थे। रुद्राक्ष की शादी बीती सात जुलाई को हुई थी। परिजनों का कहना था कि कौन सा मुंह लेकर बच्चे का शव घर ले जाएंगे। रुद्राक्ष की पत्नी को कैसे बताएंगे कि उसका पति नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed