फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hadas

सड़क हादसे में भाजपा नेता के बेटे की मौत

Mon, 29 Jul 2019 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
hadas
चौबेपुर। अजांव गांव निवासी भाजपा नेता नवेंदु प्रकाश उपाध्याय के बड़े बेटे अधिवक्ता पूर्णेंदु प्रकाश उपाध्याय (33) की शनिवार रात हड़ियाडीह गांव के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों के अनुसार बाइक सवार पूर्णेंदु हेलमेट नहीं पहने थे। उनके सिर में लगी गंभीर चोट उनकी मौत का कारण बनी।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना अंतर्गत अजांव गांव निवासी पूर्णेंदु प्रकाश शनिवार को कचहरी के कामकाज से खाली होने के बाद बाइक से घर के लिए निकले। हड़ियाडीह गांव के समीप चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार बाइक ने पूर्णेंदु की बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पाकर पुलिस पूर्णेंदु को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पूर्णेंदु का साल भर पहले आजमगढ़ के लालगंज की श्वेता से विवाह हुआ था। डेढ़ माह पहले श्वेता ने पुत्र को जन्म दिया था। पति की मौत की सूचना मिलते ही श्वेता अचेत हो गई थी।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने जताई शोक संवेदना
नवेंदु प्रकाश उपाध्याय के छोटे भाई पत्रकार सत्येंद्र उपाध्याय ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश के राज्य मंत्री अनिल राजभर ने घटना की सूचना मिलने पर फोन कर शोक संवेदना जताई। इसके साथ ही हरिश्चंद्र घाट पर दाह संस्कार के समय भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सहित जिले के कई नेता पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने असमय एक अच्छा सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया
अधिवक्ता पूर्णेंदु की सड़क हादसे में मौत की खबर सुन कर विशाल भारत संस्थान से जुड़े लोग स्तब्ध रह गए। संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्णेंदु संस्थान के प्रांतीय परिषद के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांतीय सेवा प्रमुख थे। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक इंद्रेश कुमार के करीबी पूर्णेंदु की मौत से हमने असमय एक अच्छा सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया। पूर्णेंदु को लमही क्षेत्र के इंद्रेश नगर स्थित सुभाष भवन में दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मो. अजहरुद्दीन, अजीत सिंह, आत्म प्रकाश सिंह, मजीद अंसारी, इब्राहिम, डॉ. अशोक सिंह, धर्मेंद्र नारायण, सौरभ पांडेय उर्फ जुगनू, रमन सिंह, नजमा परवीन, नाजनीन अंसारी, डॉ. मृदुला जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed