फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hacking the CUG of the SP and threatening to remove the uniform from the SO

एसपी की सीयूजी को हैक कर एसओ को दिया वर्दी उतरवाने की धमकी

Sat, 11 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hacking the CUG of the SP and threatening to remove the uniform from the SO
अहरौला। थाने के थानेदार ने एक गाड़ी क्या पकड़ ली उसे वर्दी उतरवाने की धमकी तक मिल गई और यह धमकी एसपी के सीयूजी नंबर से दी गई है। प्राइवेट नंबर पर काल करने पर एसपी ने फोन करने से इंकार किया तो एसओ ने एसपी के निर्देश पर अपने ही थाने में फोन करने वाले के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। मामला अहरौला थाने का है।
विज्ञापन

एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होने शुक्त्रस्वार को एक क्त्रस्ेटा गाड़ी पकड़ी थी और उसे थाने में खड़ा कराया था उसे छुड़ाने के लिए शुक्त्रस्वार से शनिवार की शाम तक पांच -छह काल आया। काल करने वाले का नाम अमित मोहन तिवारी निवासी करनपुर थाना अहरौला है। गाड़ी छोड़ने को लेकर वह एसओ पर तरह-तरह से दबाव बना रहा था। यहां तक कि वर्दी उतरवाने की भी धमकी दे दी। शनिवार की शाम एसओ के नंबर पर एसपी के सीयूजी नंबर से फोन आया और कहा गया कि कोई क्त्रस्ेटा गाड़ी पकड़े हो, उसे तत्काल छोड़ दो। साहब के नंबर से काल पर एसओ भी हड़बड़ा गए और जी सर कह कर फोन रख दिया। लेकिन एसओ को एसपी के सीयूजी से आए कॉल पर कुछ शक हुआ। जिस पर उन्होंने कुछ ही देर बाद एसपी के प्राइवेट नंबर पर काल किया और गाड़ी छोडने के लिए फोन करने की बात के बाबत पूछा। जिस पर एसपी ने इंकार किया। उन्हीं के सीयूजी से काल आने के बात की जानकारी एसपी ने एसओ को तत्काल मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिस पर एसओ संजय कुमार सिंह ने करनपुर निवासी अमित मोहन तिवारी समेत कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed