{"_id":"65bc35c96e38697451016694","slug":"gyanvapi-walls-washed-with-ganga-water-worship-for-45-minutes-at-midnight-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi : गंगाजल से धुलीं दीवारें, आधी रात में 45 मिनट पूजा; बाबा विश्वनाथ के साथ तहखाने में भी पांचों आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi : गंगाजल से धुलीं दीवारें, आधी रात में 45 मिनट पूजा; बाबा विश्वनाथ के साथ तहखाने में भी पांचों आरती
Fri, 02 Feb 2024 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 05:52 AM IST
सार
व्यास परिवार के साथ ही मंदिर के सेवादारों ने तहखाने की दीवारों, खंभों, दीवारों पर बनी आकृतियों को गंगाजल से धोया गया। इसके बाद 45 मिनट तक पूजा हुई। तहखाने में भगवान गणेश, विष्णु, शिवलिंग, हनुमान, घड़ियाल के विग्रह के साथ रामशिला का नियमित पूजन होगा।
विज्ञापन
भोग आरती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्यासजी के तहखाने में 30 साल एक महीने के बाद बुधवार को आधी रात से ही पूजा शुरू हो गई। व्यास परिवार के साथ ही मंदिर के सेवादारों ने तहखाने की दीवारों, खंभों, दीवारों पर बनी आकृतियों को गंगाजल से धोया गया। इसके बाद 45 मिनट तक पूजा हुई। तहखाने में भगवान गणेश, विष्णु, शिवलिंग, हनुमान, घड़ियाल के विग्रह के साथ रामशिला का नियमित पूजन होगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भोर में बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती के साथ ही व्यासजी के तहखाने में भी मंगला आरती हुई। अब रोज पांच आरती की जाएंगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त देने वाले पं. गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ के निर्देशन में पहली पूजा भगवान गणेश की हुई। दीवारों पर बनी आकृतियों का पूजन हुआ। इसके बाद भगवान शिव, विष्णु, हनुमान जी के साथ ही रामशिला का पूजन हुआ। मूर्तियों को नैवेद्य और शिवलिंग को दूध अर्पित किया गया।
विज्ञापन
जिला जज का पूजा का आदेश बरकरार, पांच को सुनवाई
तहखाने में पूजा-पाठ संबंधी आदेश के खिलाफ प्रभारी सत्र न्यायाधीश की अदालत में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से आवेदन किया गया कि आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में रिवीजन दाखिल करना है। इसलिए पूजा-पाठ का आदेश 15 दिन स्थगित किया जाए। हालांकि अदालत ने जिला जज के आदेश को बरकरार रखा। साथ ही कमेटी से आपत्तियां दाखिल करने को कहा। मामले की सुनवाई 5 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
पूजा के दौरान ये रहे मौजूद
डीएम एस राजलिंगम, मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन और मंदिर के कई ट्रस्टी इस दौरान मौजूद थे।
श्रद्धालुओं के लिए भी खुला तहखाना
बृहस्पतिवार की शाम को व्यासजी के तहखाने को आम श्रद्धालुओं के लिए भी खोल दिया गया। अपराह्न की आरती के बाद शाम चार बजे से बैरिकेडिंग के बाहर से श्रद्धालुओं ने तहखाने में रखे विग्रहों के दर्शन किए।
फैसला मुसलमानों को स्वीकार्य नहीं, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में पूजा की अनुमति देने पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने हैरानी और चिंता जताई। प्रवक्ता डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि जिला जज का फैसला मुसलमानों को स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा िक तहखाने में कभी पूजा नहीं होती थी। जिला जज ने अपनी सर्विस के आखिरी दिन निराधार फैसला देते हुए कहा है कि सात दिन में पूजा की व्यवस्था की जाए।
सात फीट ऊंचा द्वार
तहखाने में प्रवेश के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित नंदीजी की प्रतिमा के सामने लगभग सात फुट ऊंचा गेट लगाया गया है।