फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Vyas Ji tahkhana repair roof permission sought from court

Gyanvapi Case: व्यासजी के तहखाने की छत की मरम्मत की कोर्ट से मांगी अनुमति, एक पत्थर की बीम में पड़ी दरार

Tue, 05 Mar 2024 11:23 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 05 Mar 2024 11:23 AM IST
सार

Gyanvapi Case : ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने की छत की मरम्मत की अनुमति मांगी गई है। व्यासजी के तहखाने के पुजारी ने कहा कि ज्ञानवापी में नमाजियों की बढ़ती संख्या के चलते ऊपर के फर्श पर अधिक दबाव पड़ रहा है. ऐसे में इस पर नियंत्रण की जरूरत है।  

विज्ञापन
Gyanvapi Vyas Ji tahkhana repair roof permission sought from court
Gyanvapi case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला जज की अदालत से ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने की छत मरम्मत की मांग की गई है। इस पर 19 मार्च को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास के अनुसार, व्यासजी के तहखाने के पुजारी ने फोटोग्राफ भेजकर बताया कि पूजास्थल के पास पत्थर से बनी दीवारें और छत पुरानी, जर्जर है। छत से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। छत पर लगे एक पत्थर की बीम में दरार पड़ गई है। 

व्यासजी के तहखाने में पूजा शुरू होने के बाद ज्ञानवापी में नमाजियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। इसके चलते छत के ऊपर दबाव बढ़ा है। गत 15 फरवरी को नमाज के समय एकत्र भीड़ के दबाव से छत में कंपन हुआ और विग्रह चबूतरे के ठीक बगल एक पत्थर टूट कर गिर गया। ऐसी स्थिति में पुजारियों को गंभीर चोट लगने की आशंका है। 
विज्ञापन


लिहाजा, पूजा स्थल के छत की अंदर से मरम्मत आवश्यक है। साथ ही, छत की जर्जर स्थित के दृष्टिगत बहुत संख्या में लोगों के वहां एकत्र होने पर भी नियंत्रण की आवश्यकता है। व्यासजी के तहखाने की छत की मरम्मत के संबंध में रिसीवर नियुक्त किए गए जिलाधिकारी को इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed