फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Survey Fragmented statues pitchers symbols and figures found in survey of Gyanvapi locker of treasury

Gyanvapi Survey: सर्वे में मिलीं खंडित मूर्तियां... घड़ा, चिन्ह और आकृतियां कोषागार के लॉकर में रखवाए

Tue, 07 Nov 2023 08:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Nov 2023 08:30 AM IST
सार

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे से मिलीं खंडित मूर्तियां, चिन्ह, आकृतियां कोषागार के लॉकर में रखवाए गए। एएसआई ने प्रमाण के तौर पर दरवाजे के टुकड़े और भग्नावशेष समेत 250 सामग्रियों को संरक्षित किया। ज्ञानवापी परिसर में मिली सामग्रियां जिला जज की अदालत के आदेश पर जिलाधिकारी की सुपुर्दगी में दिए गए। सर्वे की रिपोर्ट 17 नवंबर तक जिला जज की अदालत में दाखिल करनी है। इसी तिथि में सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Gyanvapi Survey Fragmented statues pitchers symbols and figures found in survey of Gyanvapi locker of treasury
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सर्वे से मिलीं खंडित मूर्तियां, चिन्ह, आकृतियां, दरवाजे और घड़े के टुकड़े सहित अन्य सामग्रियां सोमवार को कोषागार के लॉकर में रखवाई गईं। एसएसआई ने प्रमाण के तौर पर 250 से ज्यादा सामग्रियां जुटाई हैं, जिसे जिलाधिकारी की सुपुर्दगी में दिया गया। 
विज्ञापन


सर्वे से जुड़ी रिपोर्ट 17 नवंबर तक जिला जज की अदालत में दाखिल की जानी है। इसी तिथि पर मामले की सुनवाई भी होगी। अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाल बच्चू सिंह सोमवार की दोपहर ज्ञानवापी परिसर पहुंचे और वहां एएसआई की टीम से संपर्क कर सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी कराई। 
विज्ञापन


दोपहर बाद संरक्षित की सभी सामग्रियां एएसआई की देखरेख में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार लाई गईं और कोषागार के डबल लॉक रूम में संरक्षित की गईं। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। डबल लॉक में जमा कराए गए सामानों की सूची भी अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी वाराणसी के जिलाधिकारी के नामित प्रतिनिधि हैं। कोषागार में रखवाई गई सामग्रियों की एक प्रति जिला जज की अदालत में भी दाखिल की गई। जिला जज की अदालत के आदेश पर मिली सुपुर्दगी को जरूरत पड़ने पर जिलाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे। 

सूत्रों के मुताबिक, ज्ञानवापी परिसर में 93 दिन तक चले एएसआई के सर्वे में सजावटी ईंटें, दैवीय युगल, चौखट के अवशेष, दरवाजे के टुकड़े सहित कई सामग्रियां मिली हैं। प्रमाण के तौर पर संरक्षित की गई सामग्रियों में मगरमच्छ, कच्छप, घोड़ा, यामिनी, कलश, हाथी, सर्प आदि के टुकड़े भी शामिल हैं।

दोपहर से रात तक लॉकर में रखवाने की चली प्रक्रिया
ज्ञानवापी परिसर में साक्ष्यों को कड़ी सुरक्षा में कलेक्ट्रेट लाया गया। दोपहर से ही साक्ष्य लॉकर में रखवाने की प्रक्रिया शुरू हुई, जो देर रात करीब 10.30 बजे तक चलती रही। इस दौरान प्रमाण के तौर पर जुटाए गए एक-एक सामग्री को पूरी निगरानी व संजीदगी के साथ रखवाया गया।

दो दिन पहले जमा होनी थीं सामग्रियां
सर्वे पूरा होने के बाद एएसआई की टीम ने शुक्रवार को ही जिला प्रशासन से संपर्क किया था। मगर, शनिवार को जांच के दौरान कोषागार के लॉकर में दिक्कत मिली। सफाई की समस्या भी रही। इसके चलते सुपुर्दगी की प्रक्रिया को दो दिन के लिए टाल दिया गया था। सफाई और लॉक आदि की व्यवस्था को दुरूस्त कराने के बाद सोमवार को प्रमाणों को रखवाया गया।

ज्ञानवापी परिसर में एएसआई के सर्वे के दौरान मिली सामग्रियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोषागार में रखवाया गया है। न्यायालय का जैसा आदेश होगा, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- एस राजलिंगम, जिलाधिकारी

जिला जज की अदालत ने दिया था आदेश
ज्ञानवापी में मां शृंगार गौरी के नियमित दर्शन की मांग करने वाली राखी सिंह के आवेदन पर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने 14 सितंबर 2023 को आदेश दिया था। अदालत ने कहा था कि ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान हिंदू धर्म और पूजा पद्धति से संबंधित जो भी सामग्रियां मिलें, उन्हें एएसआई की टीम जिलाधिकारी या उनके द्वारा नामित अधिकारी की सुपुर्दगी में देगी।

संबंधित अधिकारी उन सामग्रियों को सुरक्षित रखेंगे, जब भी अदालत तलब करेगी उन्हें प्रस्तुत करना होगा। सुपुर्दगी में दी जाने वाली सामग्रियों की एक सूची अदालत और एक सूची जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इस मामले में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाल बच्चू सिंह को नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed