फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Survey Case Namazis will do Wuzu before namaj in Gyanvapi Masjid varanasi DM gave information

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज से पहले वजू कर सकेंगे नमाजी, धर्मगुरुओं संग बैठक में डीएम ने दी जानकारी

Fri, 20 May 2022 09:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 May 2022 09:52 AM IST
सार

ज्ञानवापी मस्जिद में आज जुमे की नमाज होनी है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी से जुड़े लोगों, धर्मगुरुओं संग बैठक कर सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 

विज्ञापन
Gyanvapi Survey Case Namazis will do Wuzu before namaj in Gyanvapi Masjid varanasi DM gave information
ज्ञानवापी में नमाज पढ़ने के लिए जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज पढ़ने जाने वाले नमाजी अब मस्जिद में ही नमाज से पहले वजू कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से वजू करने के लिए यहां दो बड़े ड्रम और 50 लोटे के इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को कैंप कार्यालय पर धर्मगुरुओं के साथ बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने नमाज के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिया। आज जुमे की नमाज होनी है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी से जुड़े लोगों, धर्मगुरुओं संग बैठक कर सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। जिलाधिकारी ने बताया कि इंतेजामिया कमेटी को पत्र जारी कर यह भी कहा गया है कि सील स्थल के सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी भी है। ऐसे में किसी तरह का कोई भड़काऊ भाषण भी न दिया जाए। 

विज्ञापन

ज्ञानवापी प्रकरण और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त की बैठक

ज्ञानवापी प्रकरण और शहर की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त ने  कैंप कार्यालय पर पुलिस उच्चाधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने काशी और वरुणा जोन के डीसीपी को निर्देशित किया कि थाना और चौकी स्तर पर पुलिस और आमजनों के बीच बराबर संवाद स्थापित हो। शांति समिति की बैठक आयोजित करें। शांति और सद्भाव बना रहे। इसलिए प्रबुद्ध जनों से लगातार बातचीत की जाए। आपसी सौहार्द कायम रहे। 

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर में फुट पेट्रोलिंग बढ़ाएं और पुलिस पिकेट सक्रिय रहे। आमजनों के प्र्रति व्यवहार बेहतर रखें। सड़क सहित सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करें।

बैठक में एडिशनल सीपी अपराध व मुख्यालय सुभाषचंद्र दुबे, एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था अनिल कुमार सिंह, डीसीपी काशी आरएस गौतम, वरुणा जोन के डीसीपी आदित्य लांग्हे, एडीसीपी काशी राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, ज्ञानवापी प्रकरण को देखते हुए ग्रामीण पुलिस के सभी थानों में शांति समिति की बैठक हुई। एसपी ग्रामीण अमित वर्मा, एडिशनल एसपी नीरज पांडेय के निर्देश पर समस्त थाना प्रभारी द्वारा धर्मगुरुओं और प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed