फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Mosque Survey Trishul and Swastik on walls recorded in ASI records

Gyanvapi Survey: दीवारों पर बने त्रिशूल और स्वस्तिक ASI के रिकॉर्ड में दर्ज, अयोध्या की राह पर ज्ञानवापी

Sat, 05 Aug 2023 06:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Aug 2023 06:36 AM IST
सार

सर्वे के पहले दिन पश्चिमी दीवार पर हाथी के सूंड की टूटी आकृतियां मिली है। पान के पत्ते सहित ऐसी कई आकृतियां खंभों, गुंबद की दीवारों पर दिखीं, जिसे रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Gyanvapi Mosque Survey Trishul and Swastik on walls recorded in ASI records
ज्ञानवापी परिसर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एएसआई की टीम ने सर्वे के दौरान ज्ञानवापी की दीवारों, खंभों और गुंबद पर बने त्रिशूल, स्वस्तिक और प्रतिमाओं को रिकॉर्ड में दर्ज किया है। पश्चिमी दीवार के सर्वे में घंटी, कलश और फूल की आकृतियां बनी मिली हैं। इसकी फोटो व वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

विज्ञापन


एएसआई ने परिसर में हुए निर्माण की जांच में कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पश्चिमी दीवार पर हाथी के सूंड की टूटी आकृतियां मिली है। पान के पत्ते सहित ऐसी कई आकृतियां खंभों, गुंबद की दीवारों पर दिखीं, जिसे रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। एएसआई की टीम अब कलाकृतियों की निर्माण शैली व उसकी प्राचीनता सहित अन्य पहलुओं को जांच के दायरे में रखेगी। इसकी रिपोर्ट बनाएगी।
विज्ञापन


सर्वे के दौरान मौजूद सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट कमिश्नर ने सर्वे के दौरान जो दावा किया गया था, वह सच होता दिख रहा है। सर्वे में लगी एक-एक आकृति का ब्योरा जुटा रही है। पूरे परिसर सही व सटीक अध्ययन के लिए टीम फिलहाल तीन से चार दिन तक इसी तरह जांच करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रडार पहुंचने में लग सकता है और समय

एएसआई की टीम ने रडार तकनीक से जांच के लिए आईआईटी सहित देश के नामचीन शिक्षण संस्थानों की मदद लेने का फैसला किया है। आधुनिक तकनीक की मशीन भी मंगाई जा रही है। रडार पहुंचने में दो से तीन दिन का समय और लग सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार से ग्राउंड पेनेट्रेटिक राडार तकनीक से अपनी जांच आगे बढ़ा सकती है।

फिर नहीं खुला दरवाजा : अनुपम द्विवेदी

 मां शृंगार गौरी के मुकदमे की वादिनी राखी सिंह के अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को भी सर्वे की कार्रवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने दरवाजा नहीं खोला। 24 जुलाई को भी ऐसा ही हुआ था। इसलिए एएसआई की टीम ने सर्वे का काम परिसर के बाहरी हिस्से में किया है। अधिवक्ता ने कहा कि यह तरीका सही नहीं है। जिला अदालत और हाईकोर्ट ने सर्वे में मुस्लिम पक्ष को सहयोग करने के लिए कहा था। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी सर्वे पर रोक की अपील खारिज कर दी है। शनिवार से मुस्लिम पक्ष सर्वे में सहयोग करने की उम्मीद है। सर्वे के लिए दरवाजा खुलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed