फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Masjid Hindu and Muslim side will stay away from ASI team

Gyanvapi : ज्ञानवापी सर्वे में एएसआई टीम से दूर रहेंगे हिंदू और मुस्लिम पक्ष, प्रशासन ने बनाई नई व्यवस्था

Thu, 10 Aug 2023 05:26 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Aug 2023 05:26 AM IST
सार

ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे के दौरान हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच बढ़ती तल्खी को देखते हुए वाराणसी प्रशासन ने नई व्यवस्था की है। सर्वे के दौरान अब हिंदू या मुस्लिम पक्ष के लोग टीम के साथ नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
Gyanvapi Masjid Hindu and Muslim side will stay away from ASI team
ज्ञानवापी में सर्वे के लिए जाती एएसआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सर्वे के दौरान अब हिंदू और मुस्लिम पक्ष के लोग एएसआई की टीम से दूर रहेंगे। यह नई व्यवस्था आज से लागू हो जाएगी। हिंदू या मुस्लिम पक्ष के लोगों को अपनी बात एएसआई टीम से कहनी है तो वह सर्वे के दौरान ज्ञानवापी परिसर में प्रवेश और निकास के समय उनसे बात कर सकेंगे। सर्वे के दौरान अब हिंदू या मुस्लिम पक्ष के लोग टीम के साथ नहीं रहेंगे।

विज्ञापन


एएसआई सर्वे के दौरान हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच बढ़ती तल्खी को देखते हुए पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बुधवार को काशी विश्वनाथ धाम के पिनाक भवन में दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक कर नई व्यवस्था की जानकारी दी।

विज्ञापन

सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान नहीं आना चाहिए

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि किसी भी पक्ष से सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान नहीं आना चाहिए। न्यायालय की लड़ाई को बाहर नहीं लाया जाए और सामंजस्य के साथ न्यायालय के आदेश का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे के दौरान वादी और प्रतिवादी पक्ष से जुड़े सभी लोग संयम रखें। प्रशासन ने दोनों पक्षों को ताकीद की है कि सर्वे के दौरान वे एएसआई टीम से दूरी बनाकर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे को लेकर बयानबाजी पर तत्काल रोक लगाने की अपील

Gyanvapi Masjid Hindu and Muslim side will stay away from ASI team
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

हिंदू और मुस्लिम पक्ष से संवाद में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि अफवाहों से बचें। किसी भी धर्म, संप्रदाय का व्यक्ति अफवाह फैलाए तो नजदीकी थाने और पुलिस के उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित करें। अफवाहों के आधार पर कोई व्यक्ति उद्दंडता करेगा तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सर्वे को लेकर बयानबाजी पर तत्काल रोक लगाने की अपील की।

युवा अफवाहों से बचें और बहकावे में न आएं

Gyanvapi Masjid Hindu and Muslim side will stay away from ASI team
बैठक में पुलिस आयुक्त और मंडलायुक्त - फोटो : अमर उजाला

मंडलायुक्त ने कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्र के नई उम्र के युवाओं को समझाएं और कहें कि किसी के बहकावे में न आएं। नफरत व द्वेष फैलाने वाले भ्रामक संदेशों के प्रचार-प्रसार से बचें। सत्यता का पता लगाने के बाद ही किसी भी बात पर अमल करें। भ्रामक संदेशों के प्रचार-प्रसार का माध्यम भी नहीं बनना है। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से नफरत, द्वेष, कटुता और सांप्रदायिक अफवाह फैलाने वालों से बचें। खुद भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार का कोई मैसेज न भेजें, जिससे कानून व्यवस्था के लिए प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न हो।

सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों की निगरानी कराई जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने ऑपरेशन दृष्टि के बारे में भी जानकारी और संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करके सीसी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित किया। इससे अपराध रोकने में मदद मिलेगी।

असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही नजर

मंडलायुक्त ने हिंदू व मुस्लिम पक्षकारों से अपील की कि कोई भी सौहार्द बिगाड़ने वाली बात नहीं करेगा और न इस संबंध में किसी प्रकार की गोष्ठी करेगा। सभी प्रकार के असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। सभी मिल-जुलकर रहें और सद्भाव को मजबूत बनाए रखें। इस दौरान जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, रेखा पाठक, मंजू व्यास, सुधीर त्रिपाठी, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन, शहर-ए-मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी और एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।

नमाजियों की बढ़ती संख्या को भी रोकें

Gyanvapi Masjid Hindu and Muslim side will stay away from ASI team
नमाज पढ़कर ज्ञानवापी परिसर से निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला

बैठक में अधिकारियों ने ज्ञानवापी परिसर में नमाजियों की संख्या बढ़ने पर चर्चा की और कहा कि मुस्लिम पक्ष भी अपने लोगाें को समझाएं कि वे अपने क्षेत्र की मस्जिदों में ही नमाज पढ़ें। संख्या बढ़ने से भी दूसरे पक्ष में गलत संदेश जा रहा है। इसके साथ ही दोनों पक्षों की ओर से की जा रही अलग-अलग बैठकों पर ताकीद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed