{"_id":"62835edc2b4b9a7e561ef786","slug":"gyanvapi-masjid-case-demand-from-court-to-shift-vazukhana-and-toilet-application-to-break-the-space-around-shivling","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Masjid Case: वजूखाना और शौचालय को शिफ्ट करने की कोर्ट से मांग, शिवलिंग के आसपास की जगह तोड़ने के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Masjid Case: वजूखाना और शौचालय को शिफ्ट करने की कोर्ट से मांग, शिवलिंग के आसपास की जगह तोड़ने के लिए आवेदन
Tue, 17 May 2022 02:07 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 17 May 2022 02:07 PM IST
सार
याचिकर्ता महिलाओं में रेखा पाठक व अन्य ने कोर्ट में एक आवेदन देकर न्यायालय से शिवलिंग मिलने के आसपास की जगह को तोड़ने की मांग की है, जिससे इसके बारे में और जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
ज्ञानवापी मस्जिद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे की कार्रवाई पूरी होने के बाद अब सरकारी वकील ने वजूखाना और शौचालय को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग न्यायालय से की है। इसके साथ ही मछलियों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, याचिकर्ता महिलाओं में रेखा पाठक व अन्य ने कोर्ट में एक आवेदन देकर न्यायालय से शिवलिंग मिलने के आसपास की जगह को तोड़ने की मांग की है, जिससे इसके बारे में और जानकारी मिल सके। वहीं, तीन दिन तक जो सर्वे की कार्रवाई हुई है, उसकी रिपोर्ट दाखिल करने के लिए स्पेशल कोर्ट कमिश्नर ने न्यायालय से दो दिन का और समय मांगा है।
विज्ञापन
पिछले तीन दिन तक न्यायालय के आदेश पर चले सर्वे के दौरान कोर्ट कमिश्नर सहित टीम के सदस्यों ने परिसर में तहखाने की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी भी कराई। इस दौरान वजूखाने के पास शिवलिंग मिलने की जानकारी के बाद न्यायालय के आदेश पर उस जगह पर 9 ताले लगाकर सील करा दिया गया है। वहां सीआरपीएफ की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन