फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi masjid Case Anjuman intezamia masajid committee appeal youth do not pay attention to rumours amid jumme ki namaj in Varanasi

Gyanvapi Case: संयम और सतर्कता बरतें युवा, अफवाहों पर न दें ध्यान, वाराणसी में जुमे की नमाज को लेकर अंजुमन की अपील

Fri, 10 Jun 2022 11:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Jun 2022 11:02 AM IST
सार

अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जुमे की नमाज के लिए सीमित संख्या में ही लोगों से आने की अपील की है। जमीयत के नाम पर फैलाई जा रही अफवाहों का भी खंडन करते हुए इसे सिरे से खारिज किया है। 

विज्ञापन
Gyanvapi masjid Case Anjuman intezamia masajid committee appeal youth do not pay attention to rumours amid jumme ki namaj in Varanasi
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज के लिए जाते लोग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में चल रहे मामलों के बीच मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने आम जनता के साथ ही युवाओं से भी संयम और सतर्कता बरतने की अपील की है। जमीयत के नाम पर फैलाई जा रही अफवाहों का भी खंडन करते हुए इसे सिरे से खारिज किया है। वहीं अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जुमे की नमाज के लिए सीमित संख्या में ही लोगों से आने की अपील की है। ज्ञानवापी मस्जिद का वजूखाना सील किए जाने के बाद आज चौथा जुमा यानी शुक्रवार है। 

विज्ञापन


अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने पत्र  जारी कर कहा है कि कुछ शरारती तत्व हमारे नौजवानों को भड़काकर गैर जिम्मेदाराना काम के लिए उकसाकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं। बच्चे कानून के शिकंजे में फंसकर अपने और अपने मां-बाप के लिए परेशानी का सबब बनते हैं।

विज्ञापन

'बेबुनियाद अपील कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश'

मेरी सभी से अपील है कि सोशल मीडिया में खबरें सच से परे रहती हैं, इससे दूरी बनाए रखें। आज बेबुनियाद अपील कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है, कल हो सकता है किसी और तंजीम के नाम से अफवाह फैलाई जाए। इस पर कतई ध्यान न दें। हमारा शहर सामान्य हो चला है और इसको सामान्य होने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमित संख्या में ही लोग ज्ञानवापी आएं

अगर कुछ समझना है तो जिम्मेदारों से संपर्क करें। सौहार्द कायम रखने में हम सब मिलकर काम करें। वहीं जुमे की नमाज में भी सीमित संख्या में ही लोग ज्ञानवापी आएं। नमाज के लिए आने वाले लोग घर से ही वजू करके आएं, जिससे कि उन्हें परेशानी न झेलनी पड़ी। 

जमीअत उलेमा ए हिंद के मीडिया प्रभारी अब्दुल्ला फैसल ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों की ओर से जमीअत उलेमा हिंद के नाम पर अफवाह फैलाई जा रही है। जुलूस निकालने की फर्जी अपील का संदेश वायरल किया जा रहा है। यह पूरी तरह से गलत है और जमीअत की तरफ से इस तरह की कोई अपील नहीं की गई है, जिससे कि सामाजिक सौहार्द बिगड़े।

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट

Gyanvapi masjid Case Anjuman intezamia masajid committee appeal youth do not pay attention to rumours amid jumme ki namaj in Varanasi
वर्चुअल बैठक करते पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी प्रकरण और जुमे की नमाज को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। खुफिया इनपुट के आधार पर अतिसंवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की टीमें 24 घंटे भ्रमण और अलर्ट मोड में हैं। गुरुवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने वर्चुअल बैठक कर मातहतों को सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखने और बलवा मॉक ड्रिल, दंगा निरोधक उपकरणों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।

शाम को काशी और वरुणा जोन की पुलिस ने दंगा निरोधक उपकरणों के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों जैसे, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, बजरडीहा, जैतपुरा, आदमपुर, सरैया, लाट भैरव, पुराना पुल, हनुमान फाटक, नक्खीघाट इलाकों में पुलिस की टीमें फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति और सौहार्द से रहने की अपील की। पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह के अफवाह और सूचनाओं की जानकारी संबंधित पुलिस या डायल 112 पर जरूर दें।

छोटी-छोटी घटनाओं का भी लें संज्ञान

Gyanvapi masjid Case Anjuman intezamia masajid committee appeal youth do not pay attention to rumours amid jumme ki namaj in Varanasi
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था सुभाष चंद्र दुबे ने फ्लैग मार्च किया - फोटो : अमर उजाला

पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश के अनुसार डीसीपी काशी और वरुणा जोन सहित सभी एसीपी को निर्देशित किया गया है कि वह खुद पुलिस टीमों के संग पैदल गश्त या फिर वाहनों से भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों या संगठनों की निगरानी करें। वाहनों में दंगा नियंत्रण उपकरणों में जैसे टियर गैस, लाठी, हेलमेट, वाहनों में सायरन, पीए सिस्टम सब दुरुस्त हो। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी हो। फील्ड के सभी अफसरों को निर्देशित किया गया है कि छोटी-छोटी घटनाओं का भी संज्ञान लें। 

उधर, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, गोदौलिया आदि क्षेत्रों में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था सुभाष चंद्र दुबे ने फ्लैग मार्च करते हुए धर्म गुुरुओं और प्रबुद्ध जनों संग संवाद किया। काशी जोन के डीसीपी, एडीसीपी और वरुणा जोन के एडीसीपी सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों ने क्षेत्रों में चक्रमण करते हुए लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed