फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Hindu side people visited and worshiped at kashi Vishwanath Dham

Varanasi: ज्ञानवापी में कथित शिवलिंग मिलने की वर्षगांठ पर विश्वनाथ धाम पहुंचे हिंदू पक्ष के लोग, किया दर्शन

Thu, 16 May 2024 05:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 16 May 2024 05:16 PM IST
सार

ज्ञानवापी के श्रृंगार-गौरी केस की वादिनी महिलाओं ने गुरुवार को हिंदू पक्ष के अधिवक्ताओं के साथ काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन- पूजन किया। इस दौरान उन्होंने वजू स्थल पर सर्वे में मिले कथित शिवलिंग की रिहाई व पूजा- पाठ करने की मन्नत मांगी। 

विज्ञापन
Gyanvapi Hindu side people visited and worshiped at kashi Vishwanath Dham
ज्ञानवापी केस के हिंदू पक्षकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में दो साल पहले हुए कोर्ट कमिश्नर सर्वे में कथित शिवलिंग मिलने की हिंदू पक्ष ने वर्षगांठ मनाई। ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की वादिनी और अधिवक्ताओं ने गुरुवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने वजू स्थल में प्राप्त कथित शिवलिंग का दर्शन- पूजन का अधिकार मिलने की मन्नत मांगी। 

विज्ञापन


विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने ज्ञानवापी की श्रृंगार गौरी केस की चार वादिनी महिलाएं, पैरोकार व उनके अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी, सुभाष नंदन चतुर्वेदी, दीपक सिंह, बाल गोपाल साहू पहुंचे। यहां रुद्राभिषेक व पूजन-अर्चन किया। बाबा विश्वनाथ धाम में मत्था टेकने के बाद परिसर में तस्वीरें भी ली। उन्होंने तहखाने में भी दर्शन किया। इस दौरान हर-हर महादेव का उद्घोष भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed