फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case Ravi Kishan said Owaisi doing politics of Muslim vote bank and also targeted BSP supremo

Gyanvapi Case: रवि किशन बोले- मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति कर रहे ओवैसी, बसपा सुप्रीमो पर भी साधा निशाना

Sat, 28 May 2022 05:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 May 2022 05:26 PM IST
सार

गोरखपुर के भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा कि ज्ञानवापी मुद्दे पर ओवैसी मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। इन लोगों को जनता पहचान चुकी है और चुनाव में जनता ने इनकी जमानत जब्त करवा दी है। 

विज्ञापन
Gyanvapi Case Ravi Kishan said Owaisi doing politics of Muslim vote bank and also targeted BSP supremo
वाराणसी में रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा कि ज्ञानवापी मुद्दे पर ओवैसी मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। इन लोगों को जनता पहचान चुकी है और चुनाव में जनता ने इनकी जमानत जब्त करवा दी है। यह लोग धर्म और राजनीति के नाम पर अपनी राजनैतिक रोटी सेंकते हैं। 

विज्ञापन


वहीं बसपा सुप्रीमो को भी आड़े हाथों लेते हुए रविकिशन ने कहा कि उनको कुछ मालूम ना बा, थोड़ा उनके बाहर भी निकले के चाही, बाहर की दुनिया के भी जानल जरूरी बा। भारतीय जनता पार्टी के साथ बच्चा - बच्चा जुड़ा है, क्योंकि उसे भविष्य मिला है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नया देश, नया भारत और नया प्रदेश मिला है।
विज्ञापन


वह शुक्रवार को सुंदरपुर स्थित एक निजी अस्पताल के कार्यक्रम में पहुंचे थे। विधानसभा में नेता विपक्ष अखिलेश यादव और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के बीच हुए मौखिक झड़प पर रविकिशन ने कहा कि इतने पड़े नेता अखिलेश यादव के मुंह से ऐसे शब्द का इस्तेमाल करना राजनीति के लिए काला दिन है। राजनैतिक गलियारों में भी उनकी आलोचना हुई है। वह अपनी हार को नहीं पचा पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed