Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi case Petition for custody of daughters accepted hearing on December 18 in varanasi

ज्ञानवापी केस: बेटियों की निगरानी अर्जी स्वीकार, 18 दिसंबर को सुनवाई; अन्य मामलों में भी पड़ी तारीख

Thu, 13 Nov 2025 11:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Nov 2025 11:00 PM IST
सार

ज्ञानवापी से जुड़े कई मामलों में सुनवाई हुई। इनमें से एक मामले में बेटियों की निगरानी अर्जी स्वीकार की गई। वहीं वाद मित्र मामले में अगली सुनवाई 18 नवंबर को तय की गई। साथ ही रिवीजन अर्जी पर अगली सुनवाई की तारीख 28 नवंबर को पड़ी। 

विज्ञापन
Gyanvapi case Petition for custody of daughters accepted hearing on December 18 in varanasi
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रभारी जिला जज विनोद कुमार की अदालत में बृहस्पतिवार को साल 1991 के मूल वाद के वादी रहे स्व. हरिहर पांडेय की तीन बेटियों की ओर से दाखिल निगरानी अर्जी की पोषणीयता पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने अर्जी को स्वीकार कर अगली तारीख 18 दिसंबर तय की है।  
विज्ञापन


ज्ञानवापी वाद मित्र मामले में अगली सुनवाई 18 नवंबर को
अपर जिला जज सप्तम विकास कुमार की अदालत में बृहस्पतिवार को 1991 के ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े पुराने मामले में नियुक्त वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी के खिलाफ दाखिल रिवीजन अर्जी पर सुनवाई हुई। अधिवक्ता की ओर से दाखिल आपत्ति पर प्रति आपत्ति प्रस्तुत की गई। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 18 नवंबर तय की है। अधिवक्ता की ओर से पिछले महीने जिला जज की अदालत में रिवीजन अर्जी दाखिल की गई थी। 
विज्ञापन


रिवीजन अर्जी पर हुई सुनवाई, अगली तारीख 28 नवंबर
ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े पुराने मामले में वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाने के संबंध में दाखिल रिवीजन अर्जी पर जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत में बृहस्पतिवार को सुनवाई की। अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी। इससे पहले बेटियों की ओर से दायर अर्जी को सिविल जज सीनियर डिवीजन (एफटीसी) की अदालत ने 11 जुलाई को खारिज कर दिया था। आदेश के खिलाफ बेटियों की ओर से अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव ने जिला जज की अदालत में रिवीजन अर्जी दाखिल की थी, जिस पर आगे की सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed