फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case Next hearing on Akhilesh yadav and Owaisi controversial remarks on 2 June date taken to present evidence

Gyanvapi Case: अखिलेश-ओवैसी के विवादित टिप्पणी पर दो जून को अगली सुनवाई, पुख्ता साक्ष्यों को पेश करने के लिए ली तारीख

Fri, 27 May 2022 10:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 27 May 2022 10:24 AM IST
सार

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित सात नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर धार्मिक भावना आहत करने के मामले में अब दो जून को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
Gyanvapi Case Next hearing on Akhilesh yadav and Owaisi controversial remarks on 2 June date taken to present evidence
ज्ञानवापी मामले की सुनवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित सात नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर धार्मिक भावना आहत करने के मामले में अब दो जून को सुनवाई होगी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम की अदालत में आवेदनकर्ता ने पुख्ता साक्ष्यों पेश करने के लिए समय मांगा। अदालत ने उनके निवेदन पर दो जून की तारीख तय की है।

विज्ञापन


ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम की अदालत में सीआरपीसी की धारा 156-3 में आवेदन देकर कहा गया है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और सांसद असदुद्दीन ओवैसी व उनके भाई ने लगातार हिंदुओं के धार्मिक मामलों और स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर के खिलाफ अपमानजनक बातें कीं।
विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया गया कि पूरे मामले की साजिश में अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी, शहर काजी, शहर के उलेमा और 200 अज्ञात ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया। इसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed