फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case Hearing of many cases in district judge court varanasi

Gyanvapi Case: मां शृंगार गौरी सहित अन्य मामलों की सुनवाई 17 अगस्त को, कोर्ट ने इस बात पर जताई नाराजगी

Sat, 03 Aug 2024 12:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 03 Aug 2024 12:06 PM IST
सार

ज्ञानवापी से जुड़े कई मामलों को लेकर जिला जज की अदालत में सुनवाई हुई। सभी मामलों की अगली सुनवाई की तारीख 17 अगस्त को नियत की गई। 

विज्ञापन
Gyanvapi Case Hearing of many cases in district judge court varanasi
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

ज्ञानवापी से जुड़े मां शृंगार गौरी के मूल वाद की सुनवाई के दौरान जिला जज संजीव पांडेय की अदालत का रुख शनिवार को सख्त रहा। अदालत को ज्ञानवापी से संबंधित अन्य सात मामलों की सुनवाई एक साथ किए जाने के आदेश को रिकॉल कर रद्द किये जाने के मुद्दे पर आदेश करना था। इस बीच अदालत ने आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में रिवीजन दाखिल कर वापस लेने की बात का जिक्र नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जताई और हलफनामा देने को कहा।

अदालत में इस मुद्दे पर सुनवाई के दौरान वादिनी किरन सिंह के अधिवक्ता और अन्य पक्षकार भी कोर्ट में मौजूद रहे। अदालत ने मां शृंगार गौरी सहित ज्ञानवापी से संबंधित अन्य प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तिथि नियत कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos

मां शृंगार गौरी केस के साथ सुनें लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ का मुकदमा

मां शृंगार गौरी केस की वादिनी लक्ष्मी देवी, रेखा पाठक, सीता साहू और मंजू व्यास की तरफ से शनिवार को जिला जज संजीव पांडेय की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया गया। मांग की गई कि ज्ञानवापी से संबंधित वर्ष 1991 के प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के केस को सीनियर डिवीजन / फास्ट ट्रैक कोर्ट से स्थानांतरित कर मां शृंगार गौरी के वाद के साथ सुनवाई की जाए। इस पर लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि वह अलग मुकदमा है। इस पर अदालत ने सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तिथि नियत कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed