{"_id":"64e9923ebe6f6ad1020ac558","slug":"gyanvapi-asi-survey-today-is-the-23rd-day-of-the-asi-survey-in-gyanvapi-the-team-entered-the-campus-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी में 23वें दिन का एएसआई सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगा GPR से सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी में 23वें दिन का एएसआई सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगा GPR से सर्वेक्षण
Sat, 26 Aug 2023 09:22 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 26 Aug 2023 09:22 PM IST
सार
Gyanvapi Mosque ASI Survey Today: वाराणसी के ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे जारी है। शनिवार को 23वें दिन सर्वेक्षण का काम पूरा हुआ। शाम पांच बजे एएसआई की टीम बाहर निकली।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर में शनिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 23वें दिन सर्वे किया। सुबह करीब साढ़े 8 बजे से शाम पांच बजे तक सर्वे का काम चला। दोपहर में नमाज और लंच ब्रेक के लिए सर्वे प्रक्रिया को रोका गया। एएसआई टीम ज्ञानवापी परिसर के बाहर दीवारों के पास नजर आई।
विज्ञापन
ज्ञानवापी के सर्वे में हैदराबाद की ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) की टीम निर्धारित मानकों पर कार्रवाई कर रही है। जल्द ही जीपीआर तकनीक से सर्वे शुरू हो सकता है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन