फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi ASI Survey masjid Basement opened and 3D imaging done What happened on second day

Gyanvapi Survey: तहखाने खुले, 3डी इमेजिंग हुई...ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे के दूसरे दिन क्या-क्या हुआ

Sat, 05 Aug 2023 08:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Aug 2023 08:04 PM IST
सार

Gyanvapi Survey: कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह 8 बजे एएसआई की टीम ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई। एएसआई की चार टीमों ने दो चरणों में सर्वे का काम किया। सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद मुस्लिम पक्ष भी सर्वे के दौरान मौजूद रहा।

विज्ञापन
Gyanvapi ASI Survey masjid Basement opened and  3D imaging done  What happened on second day
ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले हाईकोर्ट, फिर सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कर रही है। शनिवार को दूसरे दिन सर्वे की प्रक्रिया पूरी हुई। एएसआई की टीम ने दूसरे दिन मैपिंग का काम किया। तो वहीं ज्ञानवापी में व्यास जी के तहखाने में भी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई। 3 डी इमेजिंग भी की गई।

विज्ञापन


दूसरे दिन की कार्रवाई में मसाजिद कमेटी भी शामिल रही। इस दौरान ज्ञानवापी परिसर के एक किलोमीटर के इर्द-गिर्द का दायरा भी छावनी में तब्दील रहा। शुक्रवार को करीब सवा सात घंटे तक सर्वे हुआ था। इससे पहले 24 जुलाई को करीब पांच घंटे सर्वे हुआ था। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह 8 बजे एएसआई की टीम काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर पहुंची।

विज्ञापन

एएसआई की चार टीमों ने छाना कोना-कोना

गहमागहमी के बीच सबकी सुरक्षा मानकों की जांच हुई, फिर सर्वे टीम को ज्ञानवापी परिसर में भेजा गया। दोपहर में नमाज के लिए सर्वे को एक घंटे के लिए रोका गया। इस दौरान सर्वे टीम ने लंच किया। दोपहर तीन बजे दोबारा सर्वे शुरू हुआ। एएसआई टीम के साथ दोनों पक्ष के एक-एक वकील तहखाने में उतरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दीवारों पर बने त्रिशूल और स्वस्तिक ASI के रिकॉर्ड में दर्ज, अयोध्या की राह पर ज्ञानवापी

इससे पहले सर्वे में चार टीमों ने ज्ञानवापी हॉल, तहखाना, पश्चिम दीवार, बाहरी दीवार का कोना-कोना छाना। माप-जोख भी की गई। दीवारों व उसके आसपास से साक्ष्य जुटाए गए। वजूखाने को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे होना है। सर्वे के बाद परिसर से बाहर आए महिला वादिनी और हिंदू-मुस्लिम पक्ष के अधिवक्तओं ने पूरी प्रक्रिया पर खुशी जताई और कहा कि एएसआई की टीम वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है।

तहखाने में मूर्तियों के अवशेष मिलने का दावा

Gyanvapi ASI Survey masjid Basement opened and  3D imaging done  What happened on second day
ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकलते एएसआई टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी से बाहर निकलने के बाद हिंदू पक्ष ने तहखाने में मूर्तियों के अवशेष मिलने का दावा किया। वादिनी चार महिलाओं के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि नंदी के सामने जो व्यास जी का तहखाना है। वहां से मूर्तियों के अवशेष मिले हैं। एएसआई गहराई से अध्ययन करते हुए बारीकी से सर्वे कर रही है। मुस्लिम पक्ष पूरी तरह से सहयोग कर रहा है।  पश्चिमी दीवार को देख और समझ कर सर्वे के लिए विशेषज्ञ की टीम लगी हुई है। यह सर्वेक्षण अधिवक्ता आयुक्त की कमीशन की कार्रवाई से बहुत ही अलग है। इसका स्वरुप व्यापक है और यहां सब कुछ वैज्ञानिक पद्धति से हो रहा है।

सर्वे के कारण बाबा दरबार आने वालों की संख्या में कमी

Gyanvapi ASI Survey masjid Basement opened and  3D imaging done  What happened on second day
सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था चाक चौबंद - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी में सर्वे के कारण बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दिखी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के बाहर माला-फूल बेचने वालों ने बताया कि दो दिनों से बाहर से आए दर्शनार्थियों की संख्या अधिक है। स्थानीय दर्शनार्थियों की संख्या कम हुई है। वहीं, विश्वनाथ धाम के दुकानदारों ने बताया कि सावन के कारण रोजाना दर्शन-पूजन करने आने वालों की संख्या एक लाख से अधिक ही रहती थी, लेकिन दो दिनों से यह संख्या घट गई है। आम श्रद्धालु सुरक्षा के ताम-झाम से बचना चाहते हैं और संभवत: इसी वजह से उनकी संख्या कम हुई है।

कमांडो के हवाले गेट नंबर चार

ज्ञानवापी के सर्वे को लेकर कमिश्नरेट की पुलिस के द्वारा अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। गोदौलिया चौराहा से बांसफाटक, चौक, बुलानाला होते हुए मैदागिन तक सुबह से शाम तक फोर्स का चक्रमण लगातार जारी रहा। जगह-जगह बैरिकेडिंग के बीच सिर्फ पैदल ही लोगों को आवाजाही की इजाजत थी। वहीं, श्री काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के सामने पुलिस और जवानों के साथ ही आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के कमांडो मोर्चा संभाले रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed