फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvap case Swami Avimukteshwaranand said Worship of Adi Vishweshwar will be done across country,

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले: देश भर में होगी आदि विश्वेश्वर की पूजा, प्रकट शिवलिंग का अपूजित रहना महापाप

Thu, 16 Jun 2022 06:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Jun 2022 06:25 PM IST
सार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि किसी भी दशा में प्रकट शिवलिंग अपूजित नहीं रहना चाहिए। जब तक आदि विश्वेश्वर की पूजा शुरू नहीं होती है तब तक पूरे देश में प्रतीकात्मक पूजन होगा। 

विज्ञापन
Gyanvap case Swami Avimukteshwaranand said Worship of Adi Vishweshwar will be done across country,
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती  ने कहा कि जब तक आदि विश्वेश्वर की पूजा शुरू नहीं होती है तब तक पूरे देश में प्रतीकात्मक पूजन होगा। देश के सात लाख गांव व चार लाख मोहल्लो में आदि विश्वेश्वर की प्रतीक पूजा होगी। इसकी शुरुआत शुक्रवार से केदारेश्वर मंदिर में पूजन के साथ होगी।

विज्ञापन


गुरुवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में प्रेसवार्ता के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि पूरे देश के सनातनधर्मी अपने अपने गांव एवं मोहल्लों में स्थित शिव मंदिर में स्थापित किसी भी शिवलिंग पर भगवान आदि विश्वेश्वर का जलाभिषेक करेंगे। किसी भी दशा में शिवलिंग अपूजित नहीं रहना चाहिए।

विज्ञापन

मैंने किसी किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया

सनातनधर्मियों को दोष-पाप से बचाने के लिए ज्योतिष व द्वारिकापीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने हमें प्रभु की पूजा के लिए काशी भेजा था। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हमने प्रशासन के सामने कोई जिद नहीं की और ना तो किसी कानून का उल्लंघन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने शिवलिंग के स्थान को सामान नहीं अपितु प्राणवान और सम्माननीय माना है। हर एक आस्तिक हिंदू प्रकट आदि विश्वेश्वर की पूजा करना चाहता है स्थानीय स्तर पर किसी शिवमंदिर में प्रतीक रूप में विश्वेश्वर ज्योर्तिलिंग की पूजा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed