फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GVL Narasimha Rao said in varanasi Congress is jealous of the success of the government

जीवीएल नरसिम्हा राव वाराणसी में बोलेः  सरकार की सफलता से जलती है कांग्रेस, राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेती जनता

Mon, 29 Nov 2021 12:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Nov 2021 12:03 AM IST
सार

राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि साइबेरिया से जैसे पक्षी यहां आते हैं वैसे ही चुनाव के समय राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेता उत्तर प्रदेश आते हैं। 

विज्ञापन
GVL Narasimha Rao said in varanasi Congress is jealous of the success of the government
जीवीएल नरसिम्हा राव - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी में राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रियता और सरकार की सफलता पर कांग्रेस के भीतर जलन की भावना है। राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं के साथ ही विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री को लेकर जिस तरह की भाषा इस्तेमाल करते हैं उसे जनता कतई पसंद नहीं करती है।

विज्ञापन


राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं की टिप्पणी को जनता गंभीरता से नहीं लेती है और वह उन पर नाराज भी है। वाराणसी प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस उत्तर प्रदेश से दशकों से गायब है। साइबेरिया से जैसे पक्षी यहां आते हैं वैसे ही चुनाव के समय राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेता उत्तर प्रदेश आते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद फिर वह वापस चले जाते हैं और उनका पता नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ का भव्य स्वरूप देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं। विश्वनाथ धाम का पुनरोद्धार कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हजारों वर्षों तक याद रखा जाएगा। धाम का लोकार्पण होगा तो देश और दुनिया के श्रद्धालुओं का जमावड़ा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed