{"_id":"5f672bbd57e2da7b3724b6e3","slug":"gun-shot-husband-wife-sleeping-on-roof-in-azamgarh-husband-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: छत पर सो रहे पति-पत्नी को गोली मारी, युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: छत पर सो रहे पति-पत्नी को गोली मारी, युवक की हालत गंभीर
Sun, 20 Sep 2020 03:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 20 Sep 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अछिछी गांव में छत पर सो रहे पति-पत्नी को बदमाशों ने गोली लग मारने की कोशिश की। गोली सिर्फ पति को लगी और पत्नी बच गई।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल पति को सदर अस्पताल ले पहुंचे। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अछिछी गांव में अरविंद राम(45) पत्नी के साथ घर की छत पर सोया हुआ था। बताया जा रहा है हमलावरों ने दोनों लक्ष्य बनाकर फायर कर दिया। घटना रात 2.30 बजे के आसपास की है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई, और छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन