फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gun license of seven close to Mukhtar Ansari revoked in Ghazipur

मुख्तार के करीबी सात लोगों के लाइसेंस निरस्त, जिला प्रशासन ने बंदूकें मालखाने में जमा कराईं

Sat, 03 Oct 2020 12:07 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 03 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gun license of seven close to Mukhtar Ansari revoked in Ghazipur
मुख्तार अंसारी।

मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों और उनके रिश्तेदारों पर गाजीपुर जिला प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार को एक निजी अस्पताल के संचालक एवं मुख्तार के करीबी एक ही परिवार के सात लोगों का शस्त्र कोतवाली के मालखाने में जमा करा दिया गया है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई दो दिन पूर्व ही जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कर दी थी। लगातार हो रही कार्रवाईयों से समर्थकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। 

संगठित गिरोह और गैंग बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों पर प्रदेश सरकार लगातार शिकंजा कसती जा रही है। इधर शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्तार अंसारी गैंग आइएस 191 के करीबी एवं निजी अस्पताल के संचालक बरबरहना निवासी मोहम्मद आजम सिद्दीकी समेत परिवार के सात लोगों का बीते 30 सितंबर को जिलाधिकारी ने लाइसेंस निलंबित कर दिया था।

कार्रवाई के बाद सक्रिय हुई पुलिस प्रशासन की टीम ने मोहम्मद आजम सिद्दीकी के पास मौजूद एसबीबीएल गन, रिजवान अली का डीबीबीएल गन, मोहम्मद अली डीबीबीएल गन, मुहम्मद जाहिद एक डीबीबीएल, मोहसिस सिद्दीकी एक रायफल, एक डीबीबीएल गन और मोहम्मद शादाब सिद्दीकी एक राइफल को कोतवाली में जमा कराया गया।


इससे पूर्व भी जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से सहयोगियों, परिजनों और रिश्तेदारों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के साथ विभिन्न थानों में जमा कराया गया है। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा लाइसेंस निलंबित करने के बाद शस्त्रों को मालखाने में जमा करा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed